फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Half a million jobs in the e-commerce sector

खुशखबरी: ई-कॉमर्स सेक्टर में डेढ़ लाख नौकरियां

Sat, 23 Aug 2014 08:40 AM IST
Updated Sat, 23 Aug 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
Half a million jobs in the e-commerce sector

साइबर सिटी का ई-कॉमर्स सेक्टर युवाओं के लिए डेढ़ लाख नौकरियों की सौगात लेकर आ रहा है। एनसीआर में आने वाले डेढ़ वर्षों में यह क्षेत्र तकरीबन पांच लाख लोगों को रोजगार प्रदान करने की दिशा में गतिमान है।

विज्ञापन


बता दें कि ई-कॉमर्स कारोबार का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सिर्फ गुड़गांव में कारोबार सालाना 50 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में इसका दायरा और विस्तृत हो जाएगा।
विज्ञापन


इस क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि गुड़गांव में आईटी-आईटीईएस सेक्टर के बाद रोजगार देने के मामले में ई-कॉमर्स दूसरे स्थान पर आ गया है। इस क्षेत्र में इंजीनियरिंग, कॉमर्स और प्रबंधन की पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएम वायर डॉट कॉम के सीईओ अंकुर दिनेश गर्ग का कहना है कि गुड़गांव में ई-कॉमर्स कारोबार शुरू करने वाली कंपनियां काफी आगे बढ़ गई हैं। फ्लिपकार्ट का गुड़गांव में कॉरपोरेट ऑफिस हैं।

ये जॉब मौजूद

Half a million jobs in the e-commerce sector

इस कंपनी का लक्ष्य दो वर्षों में 50 हजार लोगों को रोजगार देने का है। गुड़गांव के बाद बंगलूरू भी ई-कॉमर्स मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ज्यादातर ई-कॉमर्स कंपनियां गुड़गांव से काम करना पसंद करती हैं।

इसकी वजह है कि  यह राजधानी दिल्ली से काफी नजदीक है। यहां पर रहने वाले लोग आर्थिक रूप से काफी संपन्न हैं। वहीं बड़ी-बड़ी कॉरपोरेट कंपनियां भी मौजूद हैं। साथ ही कंपनी में काम करने के लिए दक्ष लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं।

-टेक्निकल
-मर्चेंटाइज
-सोर्सिंग
-ऑर्डर मैनेजमेंट
-कस्टमर सपोर्ट
-वेब स्टोर मैनेजमेंट
-लॉजिस्टिक एंड वेयर हाउस
-कंटेंट क्वालिटी
-मार्केटिंग
-अकाउंटिंग

औसत पैकेज चार लाख रुपये

Half a million jobs in the e-commerce sector

पटौदी रोड (जमालपुर) ई-कॉमर्स कंपनियों के वेयर हाउस का सबसे बड़ा हब है। यहां पर फ्लिपकार्ट, जबांग और होम शॉप 18 समेत कई बड़ी कंपनियों के वेयर हाउस हैं।

गुड़गांव शहर में रीयल एस्टेट के महंगा होने के कारण कंपनियां शहर के बाहर अपना वेयर हाउस बना रही हैं। वेयर हाउस के लिए कम से कम एक लाख स्क्वायर फिट जमीन की जरूरत होती है।

औसत पैकेज चार लाख रुपये
ई-कॉमर्स कंपनियों में वेतन भी बेहतर है। ई-कॉमर्स कंपनी कैश करो डॉट कॉम की को-फाउंडर स्वाती भार्गव बताती हैं कि इस सेक्टर में कार्यरत लोगों को औसतन चार लाख रुपये वार्षिक का पैकेज दिया जाता है।

वहीं अनुभव और दक्षता के हिसाब से इससे ज्यादा भी मिलता है। उन्होंने बताया कि अगले महीने वह कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में 25 प्रतिशत और इजाफा करने जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed