फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hair transplant surgery at a clinic is risky

हंसी मजाक नहीं Hair Transplant: आप भी कराने की सोच रहे हैं तो पहले ये सब आपको पता हो, नहीं तो जा सकती है जान

Fri, 23 May 2025 09:32 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 23 May 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
सार
एम्स बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. मनीष सिंघल ने बताया कि हेयर ट्रांसप्लांट की सर्जरी को लेकर गाइडलाइंस है। डर्मेटोलॉजिस्ट और प्लास्टिक सर्जरी करने वाले डॉक्टर ट्रांसप्लांट की सर्जरी कर सकते हैं। 
loader
Hair transplant surgery at a clinic is risky
हेयर ट्रांस्पताल से पहले जरूर जांच लें ये सब - फोटो : freepik

विस्तार

किसी भी कॉस्मेटिक एंड ब्यूटी क्लीनिक पर हेयर ट्रांसप्लांट कराना जोखिम भरा हो सकता है। इन क्लीनिक पर आपात स्थिति से निपटने के लिए संसाधनों का अभाव से लेकर प्रशिक्षित सर्जन नहीं होते हैं। इसको लेकर प्लास्टिक सर्जरी करने वाले विशेषज्ञों ने चिंता व्यक्त की है। हाल में उत्तर प्रदेश के कानपुर में हेयर ट्रासप्लांट के बाद एक इंजीनियर की मौत का मामला सामने आया था। इसमें डॉक्टर के पास प्लास्टिक सर्जरी करने की योग्यता न होने की बात सामने आई है।

ट्रांसप्लांट से पहले डॉक्टर की करें पड़ताल
एम्स बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. मनीष सिंघल ने बताया कि हेयर ट्रांसप्लांट की सर्जरी को लेकर गाइडलाइंस है। डर्मेटोलॉजिस्ट और प्लास्टिक सर्जरी करने वाले डॉक्टर ट्रांसप्लांट की सर्जरी कर सकते हैं। इस सर्जरी को कॉस्मेटिक और ब्यूटी क्लीनिक पर करना काफी जोखिम भरा है। सर्जरी के लिए कौशल और संसाधनों का होना आवश्यक है। आज की तारीख में दिल्ली में भी जगह-जगह हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के क्लीनिक खुले हुए है। ट्रांसप्लांट कराने से पहले डॉक्टर के बारे में दिल्ली मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट से जानकारी जरूर जुटाएं। किसी भी झोलाछाप के झांसे में न फंसे। सर्जन के साथ काम करने वाले भी ऐसे कार्यों में जुट गए है। इनके पास न डिग्री और न प्रशिक्षण है। आमतौर पर बाल झड़ना 21-22 की उम्र में हार्मोन में बदलाव के कारण झड़ना शुरू होते है।

सर्जरी के लिए जीवन रक्षक संसाधन जरूरी
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक और प्लास्टिक सर्जरी विभाग में प्रोफेसर मनोज झा ने बताया कि किसी भी सर्जरी के लिए जीवन रक्षक संसाधनों का होना जरूरी है। अगर यह नहीं होंगे तो किसी भी व्यक्ति के लिए वह जानलेवा साबित हो सकती है। हेयर ट्रांसप्लांट में सर्जरी के दौरान एलर्जी रिएक्शन की संभावना अधिक रहती है। इसमें मरीज की जान भी जा सकती है। अगर वहां पर जीवन रक्षक संसाधन नहीं होंगे। हेयर ट्रांसप्लांट के लिए सबसे उपयुक्त अस्पताल होते हैं।

मधुमेह, उच्च रक्तचाप वालों को जोखिम अधिक
सर्जरी के दौरान मरीज के सिर को सुन करने के लिए एनेस्थीसिया और एंटीबायोटिक दी जाती है। इस दौरान काफी सावधानी बरतनी होती है। अगर कोई मरीज मधुमेह, उच्च रक्तचाप, दिल संबंधी बीमारी और मोटापे से ग्रसित है तो उसमें जोखिम अधिक रहता है। सर्जरी के लिए मरीज के पीछे के हिस्से से बाल लिए जाते है फिर उन्हें सिर के खाली वाले हिस्से में छोटे-छोटे ग्राफ्ट में बांटकर प्लांट करते है। यह बेहद बारीक सर्जरी होती है। सर्जरी पांच-छह घंटे में पूरी हो जाती है। फिर मरीज फॉलोअप के लिए आता रहता है। करीब पांच-छह महीने में सिर पर बाल आते हैं।

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के यह है निर्देश
-अस्पताल में मरीज को भर्ती करने की सुविधा हो।
-ऑपरेशन थियेटर की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। सभी ओटी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन या क्रियान्वयन हो।
-इनवेसिव ओटी प्रक्रिया के लिए एनेस्थेटिस्ट हो। क्रैश कार्ट ट्रॉली उपलब्ध होनी चाहिए।
-अगर केवल डे केयर सर्जरी करने वाला क्लिनिक है, तो उसका नजदीकी अस्पताल से जुड़ा होना जरूरी है। जिसमें किसी भी आपातकालीन स्थिति में उचित आईसीयू और गहन देखभाल सुविधाएं उपलब्ध हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed