फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Had fun in Thailand, torn passport pages to hide from wife, open secret at airport

थाईलैंड में की थी मौजमस्ती, पत्नी से छिपाने के लिए पासपोर्ट के पेज फाड़े, एयरपोर्ट पर खुला भेद 

Mon, 23 Nov 2020 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Nov 2020 05:35 AM IST
विज्ञापन
Had fun in Thailand, torn passport pages to hide from wife, open secret at airport
IGI Airport

वाराणसी (यूपी) का व्यवसायी पत्नी से थाईलैंड में मौज-मस्ती को छिपाकर रखना चाहता था। वह दो-तीन बार थाईलैंड गया था। पत्नी को इसका पता नहीं चल जाए इसके लिए उसने पासपोर्ट में से थाइलैंड की यात्रा के पेज ही फाड़ दिए थे।

विज्ञापन


आरोपी की पोल आईजीआई एयरपोर्ट पर शनिवार को उस समय खुल गई जब वह पत्नी के साथ दुबई घूमने जा रहा था। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामला दर्जकर व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में जमानत पर छोड़ दिया। पुलिस ने पासपोर्ट जब्त कर लिया है। इस कारण दंपती दुबई नहीं जा पाए। 
विज्ञापन


आईजीआई एयरपोर्ट डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि व्यवसायी आकाश वर्मा (29), नई बस्ती, लूसा रोड, वाराणसी के रहने वाले हैं। उनकी पिछले वर्ष ही शादी हुई है और वाराणसी में महिलाओं के शृंगार के सामान का व्यवसाय करते हैं। वह शनिवार को घूमने के लिए पत्नी के साथ दुबई जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर जब आकाश वर्मा का पासपोर्ट चेक किया तो पेज नंबर तीन, चार, सात और आठ फटे हुए थे। इन पेजों के नहीं होने का कारण पूछा तो व्यवसायी ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर आकाश वर्मा का रिकॉर्ड खंगाला गया। 


इस दौरान पता चला कि वह पांच सितंबर, 2016 को कोलकाता से थाईलैंड गए थे और 16 अगस्त, 2016 को वापस आ गए। इसके बाद  12 जुलाई, 2019 को वाराणसी से थाईलैंड गए और 19 अगस्त को वापस आ गए। रिकॉर्ड सामने आने के बाद आकाश वर्मा ने बताया कि वह शादी से पहले मौज-मस्ती करने दो-तीन बार थाइलैंड गए थे। पत्नी को इसका पता नहीं लग जाए इसलिए पासपोर्ट से थाईलैंड की यात्रा के पेज फाड़े दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed