फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   habitual offender was arrested after a shooting in southeast Delhi

Delhi Encounter: मुठभेड़ के बाद शातिर झपटमार गिरफ्तार, आधी रात को चली गोलियां; चार वारदातों को दिया था अंजाम

Sat, 24 Jan 2026 10:03 AM IST
अनुज कुमार एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 24 Jan 2026 10:03 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने एमबी रोड पर गोलीबारी के बाद आदतन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से छह लूटे मोबाइल बरामद किए गए हैं। झपटमार को गोलीबारी के बाद दबोचा गया। 

विज्ञापन
habitual offender was arrested after a shooting in southeast Delhi
दिल्ली में मुठभेड़ - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में एक बार फिर मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जहां  साउथ ईस्ट जिले में गोलीबारी के बाद एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम सतीश भाटी (22) बताया जा रहा है। गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर गोली चलाई थी, लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक पिस्टल, एक मोटरसाइकिल और छह छीने गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सतीश भाटी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि भाटी और उसके एक साथी ने 22 जनवरी को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में लूट की चार वारदातों को अंजाम दिया था। इन घटनाओं में पुल प्रहलादपुर, कालकाजी, अमर कॉलोनी और ओखला इंडस्ट्रियल एरिया जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इन घटनाओं में मोबाइल फोन छीने गए थे।
विज्ञापन

 

डीसीपी साउथ ईस्ट हेमंत तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि साउथ ईस्ट जिले के पुलिस पुल प्रहलाद पुर और एएटीएस (एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड) की टीम ने एनबी रोड के पास गोलीबारी के बाद आदतन अपराधी सतीश भाटी को पकड़ा है। भाटी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर गोली चलाई थी।


लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। बदमाश के पास से एक पिस्टल, एक मोटरसाइकिल और छह छीने गए/लूटे गए मोबाइल बरामद किए गए हैं। भाटी और उसके एक साथी ने 22 जनवरी को पुलिस स्टेशन कालकाजी, अमर कॉलोनी, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया और पुल प्रहलादपुर के इलाके में छीनने की चार घटनाओं को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed