फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Habbu murder case rose arson and tension in gurgaon

हब्बू हत्याकांड के बाद पथराव और फायरिंग, तीन घायल

Thu, 29 Jan 2015 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 29 Jan 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
Habbu murder case rose arson and tension in gurgaon

गांव भाकड़ोजी में हब्बू हत्याकांड के बाद से उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इस क्रम में बृहस्पतिवार को दो गुटों में गोलियां चलने व पथराव से एक महिला सहित दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए।

विज्ञापन


फायरिंग की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। फिलहाल गांव में दोनों गुटों में काफी तनाव बना हुआ है, जिसको लेकर पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष फरवरी माह में गांव भाकड़ोजी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष होने से गांव के हब्बू की मौत हो गई थी, जिसमें दर्जनों लोगों पर हत्या का मामला चल रहा है। इस घटना के बाद से ही दोनों गुटों में लगातार तनातनी चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भी दोनों गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों गुटों में खूब गोलियां चलीं और पथराव हुआ। खूूनी संघर्ष में एक गुट की महिला सहित दो लोग घायल हो गए हैं।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल गांव में पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह दोनों गुटों के लोगों को शांत कराया।

पुलिस का इस मामले को लेकर कहना है कि अभी उनके पास किसी भी गुट की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी के बावजूद गांव में तनाव बना हुआ है।

क्या है मामला
पिछले साल 15 फरवरी को गांव के सरपंच गुट व हब्बू गुट में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद मामला इतना गरमा गया कि सरपंच गुट व हब्बू गुट के लोगों में खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में हब्बू की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही दोनों गुटों में लगातार तनाव व रंजिश चली आ रही है।


हत्या के बाद गहराया विवाद
हब्बू की मौत के बाद उपजा विवाद गांव में थमने का नाम नहीं ले रहा है। हब्बू गुट के लोगों पर आरोप है कि उन्होंने घरों में घुसकर लूटपाट की। घरों को भी आग के हवाले कर दिया। करीब एक माह तक गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। अब फिर से गांव में पुलिस पहरा लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed