{"_id":"5d37a93e8ebc3e6cd4060023","slug":"gym-trainer-arrested-over-religious-comment-in-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करने के आरोप में जिम ट्रेनर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करने के आरोप में जिम ट्रेनर गिरफ्तार
Wed, 24 Jul 2019 06:20 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 24 Jul 2019 06:20 AM IST
विज्ञापन
जिम ट्रेनर गिरफ्तार
- फोटो : social media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलक नगर इलाके में आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की टिप्पणी करने के दौरान किसी ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। वीडियो देखने के बाद एक सामाजिक कार्यकर्ता ने तिलक नगर थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दी थी। गिरफ्तार युवक की पहचान नजफगढ़ निवासी दीपक प्रसाद के रूप में हुई है। वह ख्याला में जिम ट्रेनर का काम करता है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो पुलिस तक भी पहुंची। वीडियो में एक युवक आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करते हुए नजर आया। उसकी बातें भड़काने वाली थी। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर मामले की जांच कर ही रही थी कि तिलक नगर के लोग थाने पहुंचे।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता हरमीत सिंह ने पुलिस को इस बाबत शिकायत दी। साथ ही साक्ष्य के रूप में वीडियो भी दिया। इस आधार पर तिलक नगर थाना पुलिस ने 20 जुलाई को मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि वीडियो 17 जुलाई का है। युवक इलाके में लोगों को संबोधित कर रहा था। पुलिस ने युवक के बारे में जानकारी हासिल कर 21 जुलाई की रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन