फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gutter fell from the third floor and crossed the businessman waist in delhi

दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना: तीसरी मंजिल से गिरा गाटर कारोबारी की कमर के हुआ पार, सवा फीट हिस्सा फंसा

Sat, 22 Jun 2024 11:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 Jun 2024 11:09 PM IST
सार

युवक की कमर में करीब सवा फीट गाटर का टुकड़ा फंसा रहा। इसी हालत में युवक को फौरन एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन
gutter fell from the third floor and crossed the businessman waist in delhi
तीसरी मंजिल से गिरा गाटर कारोबारी की कमर के हुआ पार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कमला मार्केट इलाके में शनिवार दोपहर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। जर्जर मकान की तीसरी मंजिल से लोहे का एक भारी भरकम गाटर स्कूटी सवार कारोबारी आसिफ (35) पर गिर गया और कमर से घुसकर कूल्हे से पार हो गया। आसपास मौजूद लोग उसकी मदद को भागे।

विज्ञापन

शुरुआत में किसी को समझ नहीं आया कि वह युवक की मदद कैसे करें। गाटर को खींचकर निकालने से युवक की जान जा सकती थी। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने दुकान से लोहे को काटने वाला कटर मंगाया। करीब एक घंटे की कोशिशों के बाद गाटर के बड़े हिस्से को काटकर अलग कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की कमर में करीब सवा फीट गाटर का टुकड़ा फंसा रहा। इसी हालत में युवक को फौरन एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। अस्पताल में युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन

विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल युवक की सर्जरी करने करेगा। पुलिस के अनुसार, आसिफ परिवार के साथ पुरानी दिल्ली के कूचा पंडित, गली वकील वाली में रहता है। परिवार में पत्नी व एक बच्चा है। शनिवार दोपहर आसिफ स्कूटी पर किसी काम से निकला था। इस बीच जीबी रोड के पीछे, शाहगंज रोड पर जर्जर मकान की तीसरी मंजिल से गाटर ऊपर आ गिरा। लोगों ने बताया कि इमारत उस्मान की है। हादसे के बाद उस्मान आसिफ को अस्पताल ले गया। गाटर के साथ छज्जे का कुछ हिस्सा भी सड़क पर गिरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed