फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurugram woman found corona positive his husband commits suicide in shock

पत्नी के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर पति को लगा ऐसा सदमा, कर ली खुदकुशी

Fri, 01 May 2020 10:49 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 01 May 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
gurugram woman found corona positive his husband commits suicide in shock
आचार्यपुरी स्थित मकान में जांच करते पुलिसकर्मी व स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम के आचार्यपुरी इलाके में पत्नी के कोरोना पॉजिटिव आने पर पति ने खुदकुशी कर ली। गुरुवार सुबह बुजुर्ग ने कमरे में फंदा लगा लिया। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


एहतियात के तौर पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आसपास के पूरे क्षेत्र को सील कर दिया और मृतक का भी सैंपल लिया। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त प्रीतपाल ने बताया सुबह सूचना मिली की आचार्यपुरी स्थित एक मकान में एक 53 वर्षीय सतबीर सैनी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद सेक्टर-14 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया की मृतक की पत्नी का निजी अस्पताल में कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसकी बुधवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। जानकारी के बाद पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।

पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई। माना जा रहा है की पत्नी के संक्रमण की बात से बुजुर्ग को सदमा लग गया था। कोरोना पीड़ित महिला को भी सेक्टर-10 जिला नागरिक अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है।

फिलहाल पूरे क्षेत्र को पुलिस की निगरानी में रखने के अलावा पता लगाया जा रहा है यह परिवार किन-किन लोगों के संपर्क में आया था। 

निजी अस्पताल में कार्यरत बेटे-बहू
पुलिस जांच में सामने आया है मृतक के बेटे-बहू भी उनके साथ ही रहते हैं। बेटा एक निजी अस्पताल में फार्मासिस्ट है जबकि बहू नर्सिंग स्टाफ हैं। एहतियातन बेटे-बहू को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed