फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram toll plaza employee send car in fastag lane ask double charge then furore happen

वाहन को फास्टैग लेन में लाने पर टोलकर्मियों ने मांगा था दोगुना टोल, हुई झड़प

Wed, 08 Jan 2020 05:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 08 Jan 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Gurugram toll plaza employee send car in fastag lane ask double charge then furore happen
सांकेतिक चित्र - फोटो : AmarUjala

गुरुग्राम में टोल राशि के लिए बुधवार दोपहर को खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर वाहन चालक और टोलकर्मियों में झड़प हो गई। बिना टैग लगे वाहन के फास्टैग लेन में आने पर टोलकर्मी ने दोगुना टोल मांगा था।

विज्ञापन


विवाद बढ़ने लगा तो टोलकर्मी ने पुलिस को बुलाने की बात कही। हंगामे की फोटो खींचता देख वाहन चालक ने टोल का भुगतान करने में भलाई समझी। करीब 10 मिनट तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब सवा दो बजे कार चालक ने फास्टैग लेन में लगा दिया जबकि टैग नहीं लगा था। जब चालक टोल प्लाजा पर पहुंचा और बूम नहीं खुला तो टोलकर्मी ने मैनुअल तरीके से फास्टैग स्कैन करना चाहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोलकर्मी ने गाड़ी पर जब फास्टैग नहीं लगा देखा तो उसने चालक से टोल के 65 रुपये के स्थान पर  नियमानुसार 130 रुपये का भुगतान करने को कहा। दोगुनी टोल राशि सुनते ही चालक भड़क उठा और चालक के साथ बैठा एक अन्य व्यक्ति नीचे उतर आया और हंगामा करने लगा। उसने टोल राशि का भुगतान करने से मना करते हुए बूम को हटाना शुरू कर दिया।

 इस पर टोलकर्मी ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में झड़प हो गई। हंगामा होते देख मौके पर अन्य टोलकर्मी भी जुटने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed