{"_id":"5d0e1ac08ebc3e7f674b92a9","slug":"gurugram-sohna-193-people-will-get-pradhan-mantri-awas-yojana-benefit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहना में 193 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहना में 193 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का मिलेगा लाभ
Sat, 22 Jun 2019 05:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 22 Jun 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकों को अब सोहना में आशियाना बनाना आसान होगा। जिसके लिए सरकार ने अनुदान राशि जारी कर दी है। यह राशि नगर परिषद क्षेत्र के 193 लाभार्थियों को वितरित की जाएगी, जो मकान निर्माण कर सकेंगे। उक्त राशि तीन किश्तों में देगी। जिसके लिए नगर परिषद विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोहना नगर परिषद क्षेत्र के गरीब नागरिकों को अपना आवास बनाने का सपना शीघ्र साकार होने की संभावनाएं जगी है। ऐसे नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए एक करोड़ पांच लाख रुपये की अनुदान राशि 193 लाभार्थियों को बांटी जाएगी।
विज्ञापन
वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू किया था। जिसमें तीन वर्ग एएचपी व बीएलसी में बांटा गया हैं। जिसके तहत मकान बनाने के लिए ढाई लाख रुपये व मरम्मत के लिए डेढ लाख रुपये निर्धारित किए है। यह राशि लाभार्थियों को तीन किश्तों में दी जाएगी। बता दे कि सरकार ने दिनों 471 नागरिकों की सूची नगर परिषद विभाग को सौंपी थी।
विज्ञापन
जिसका एक एजेंसी ने सर्वे किया था। जिसमें से 193 लोगों को मंजूरी प्रदान कर आवस निर्माण करने की हरी झंडी प्रदान कर दी है। सोहना नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह का कहना है कि चयन किये गए नागरिकों को सूचना देकर दस्तावेज मांगे गए हैं। जिसके बाद नियमानुसार जल्द ही राशि वितरित कर दी जाएगी।