फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram police arrested two smugglers with 50 kg drugs

50 किलो गांजा और चरस सहित गुरुग्राम पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 

Thu, 25 Apr 2019 10:17 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 25 Apr 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
Gurugram police arrested two smugglers with 50 kg drugs
गुरुग्राम पुलिस ने 50 किलो ड्रग्स के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम पुलिस ने नशीले पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। अपराध शाखा पालम विहार की टीम ने मंगलवार देर रात को द्वारका एक्सप्रेसवे-वे पर एक गाड़ी से 50 किलो गांजा व चरस बरामद की है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है।

विज्ञापन
  
डीसीपी क्राइम राजीव देशवाल के मुताबिक इस नशीले पदार्थ को दूसरे देश से मंगाकर विशाखापट्टनम बंदरगाह पर उतारा गया था। फिर इसे गुरुग्राम समेत आसपास के क्षेत्रों में खपाने की योजना थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें 3 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। तब इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन


साथ ही यह खेप किस देश से आई थी, इस बात का भी खुलासा हो सकेगा। तीन दिन पहले पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विशाखापट्टनम से भारी मात्रा में सड़क मार्ग से नशीले पदार्थों की खेप गुरुग्राम आ रही है। सूचना के आधार पर पुलिस के आला अधिकारी इस मामले पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वारका एक्सप्रेसवे के रास्ते मंगलवार रात को एक गाड़ी आई, तभी पालम विहार अपराध शाखा निरीक्षक बिजेंद्र कुमार व एएसआई प्रवीण समेत पूरी टीम ने गाड़ी को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक गाड़ी सवार युवक गाजियाबाद निवासी हरिओम पुत्र अशोक कुमार और वरुण त्यागी उर्फ गोलू पुत्र जयप्रकाश ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उन्हें दबोच लिया।

डीसीपी क्राइम के मुताबिक इस पूरे माल को गुरुग्राम समेत आसपास के क्षेत्र में खपाने की योजना थी। चुनाव के दौरान यह सबसे बड़ी खेप बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीन दिन की रिमांड पर लेकर आरोपियों से इनके गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए गाड़ी का फर्श काटकर बना रखा था बेसमेंट
 
पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए शातिर तस्करों ने गाड़ी के फर्श को काटकर उसमें बेसमेंट बना रखा था। जिसमें 50 किलो गांजा और चरस को बोरियों में डालकर रखा हुआ था।  
खाली गाड़ी देखकर पुलिसकर्मियों ने भी जांच नहीं की। यही कारण रहा कि विशाखापट्टनम से छह राज्यों की सीमा के गुजरने के बाद आरोपी गुरुग्राम तक पहुंच गए  थे।

पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि शातिर तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए गाड़ी के फर्श के नीचे करीब एक फुट गहरा बेसमेंट बना रखा था, जिसमें पूरे माल को व्यवस्थित तरीके से छिपाया गया था। उनके मुताबिक, आरोपी इससे पहले भी इसी तरीके से तीन बार नशीले पदार्थ की बड़ी खेप की तस्करी कर चुके हैं।


विशाखापट्टनम में इसके दाम  2 हजार रुपये प्रति किलो की दर मिलते थे जबकि गुरुग्राम लाकर यह इसे 6 से 8 हजार रुपये प्रतिकिलो भाव से बेचते थे। भारी मुनाफे के चलते तस्करों ने दिल्ली-एनसीआर में इसकी तस्करी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed