{"_id":"66a4cf3b0f5874214502af4f","slug":"gurugram-police-arrested-three-accused-of-cyber-fraud-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Fraud: ऑनलाइन पैसे कमाने का लालच देकर ठगे रुपये, गुरुग्राम में बैंक कर्मचारी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Fraud: ऑनलाइन पैसे कमाने का लालच देकर ठगे रुपये, गुरुग्राम में बैंक कर्मचारी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 27 Jul 2024 04:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:13 PM IST
सार
गुरुग्राम पुलिस ने अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों में शामलि बैंक कर्मचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रोज रुपये कमाने का लालच देकर ठग साइबर ठगी की घटना को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
ट्रैवेलोका एडवरटाइजिंग एजेंसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक व्यक्ति ने सात जून 2023 को एक लिखित शिकायत दी। पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया था कि मई 2023 को टेलीग्राम ऐप पर इशिका रेड्डी नामक एक लड़की ने इससे संपर्क किया और उसने अपना परिचय ट्रैवेलोका एडवरटाइजिंग एजेंसी की कर्मचारी, (ट्रैवलोका प्लेटफॉर्म में नियुक्त होटलों को वोटिंग सेवा प्रदान करती है) के रूप में कराया। उस लड़की ने इसको दैनिक कमाई करने के लिए एक नौकरी के बारे में बताया। 15 मई 2023 को टेलीग्राम पर इसको एक कोड व लिंक भेजा और इसको लिंक पर क्लिक करने और रोजाना कमाई करने के साथ पैसे जमा करने के लिए कहा।
विज्ञापन
इसी दौरान उसने इसको एक टेलीग्राम ग्रुप में भी जोड़ दिया। उस लड़की ने इनको रुपये जमा करने के लिए कहा तो इसने रुपये जमा कर दिए। उसके बाद इसको और रुपये जमा कराने के लिए कहा तो इसने विभिन्न बार रुपये जमा कराए, लेकिन इसने जब रुपये वापस निकालने चाहे तो यह रुपये वापस नहीं निकाल सका। फिर इसको अहसास हुआ कि इसके साथ धोखाधड़ी हुई है तो इसने पुलिस को शिकायत दी। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
विज्ञापन
प्रियांशु दीवान एचपीएस, सहायक पुलिस उपायुक्त साइबर अपराध गुरुग्राम के नेतृत्व में निरीक्षक नवीन कुमार, प्रबंधक थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में विभिन्न जानकारी एकत्रित की और अथक प्रयासों व पुलिस तकनीकी की सहायता से दिनांक 26 जून 2024 को उपरोक्त अभियोग में ठगी करने की वारदात को अंजाम देने में संलिप्त रहे तीन आरोपियों को इंदौर, मध्य प्रदेश से काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान जितेंद्र पटेल निवासी गांव गदौरा तहसील महरोनी थाना नाराहट जिला ललीतपुर उतर-प्रदेश व विजय श्रीनगर थाना एरोड्रम जिला इन्दौर मध्य-प्रदेश तथा वर्तमान निवासी केशव विहार कॉलोनी धार रोड थाना एरोड्रम जिला इन्दौर मध्य-प्रदेश, आशीष जैन निवासी दिगम्बर जैन निवासी बड़ा मंदिर के पास लाडनु जिला नागौर (राजस्थान) व वैकटेस नगर ऐयरपोर्ट रोड इन्दौर मध्य-प्रदेश तथा वर्तमान निवासी/ किरायेदार कालानी नगर मैन एयरपोर्ट रोड इन्दौर (मध्य-प्रदेश) और उत्सव चतुर्वेदी निवासी मरीना ब्लॉक सिलवर लेक विस्टा खण्डवा मैन रोड थाना तेजाजी नगर, जिला इन्दौर मध्य-प्रदेश के रूप में हुई।
पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि आरोपी आशीष जैन एक दुकान चलाता है, इसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर इसके (आशीष जैन) पास समान लोडिंग/अनलोडिंग का काम करने वाले उपरोक्त आरोपी जितेन्द्र पटेल का बैंक खाता उपरोक्त आरोपी उत्सव चतुर्वेदी से मिलकर (उस समय ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था) खुलवाया था। आशीष जैन ने असिस्टेंट बैंक मैनेजर उत्सव चतुर्वेदी से जितेन्द्र पटेल का बैंक खाता अपनी फर्म के नाम से खुलवाया था और उस बैंक खाते को आशीष जैन ने अपने एक अन्य साथी को 25 हजार रुपये में बेच दिया था। उपरोक्त अभियोग में ठगी गई राशि मे से कुछ हिस्सा उपरोक्त आरोपी जितेंद्र पटेल के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे।
पुलिस अनुसंधान में यह भी ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी उत्सव चतुर्वेदी उस समय ICICI बैंक, इंदौर में एसिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था और इसने दिसम्बर-2023 में ICICI बैंक नौकरी छोड़ दी थी। दिसम्बर-2023 से जून-2024 तक इसने एक अन्य बैंक में , इंदौर में नौकरी की और अब वर्तमान में यह कोई काम नहीं करता है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से अन्य साथी आरोपियों व वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूछताछ में जो भी तथ्य समक्ष आएंगे, उनके अनुसार अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्रवाई को जाएगी। मामले की जांच जारी है।