Bois Locker Room के खिलाफ सामने आई किशोरी, इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर बताया सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के डीएलएफ स्थित कार्लटन एस्टेट सोसाइटी में आत्महत्या मामले में परिजनों और दोस्तों द्वारा कार्रवाई की मांग के बाद किशोरी अपने बचाव में आ गई है। उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि उसका इस केस में कोई संबंध नहीं है।
वहीं कहा कि ऐसे ग्रुप की वजह से देश में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मृतक छात्र के परिजनों व दोस्तों ने आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया पर मानव के खिलाफ मनगढ़ंत आरोप लगाने से वह दबाव में आ गया और उसने खुदकुशी कर ली।
दोस्तों की ओर से सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर मानव अभियान भी छेड़ दिया गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद किशोरी ने इंस्टाग्राम पर 2 वीडियो पोस्ट किए।
वीडियो में किशोरी ने कही ये बातें
7 मई को पोस्ट वीडियो में उसने कहा कि मानव सिंह से उसका कोई सीधा संबंध नहीं है। उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया। इस वीडियो को 1045 लोगों ने देखा है। शुक्रवार को फिर 4 मिनट का एक वीडियो पोस्ट कर किशोरी ने कहा कि मानव आत्महत्या मामले पर उस पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है।
ऐसे ग्रुपों की वजह से देश में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। किशोरी के वीडियो को शाम तक 3094 लोग देख चुके हैं जबकि 50 से अधिक लोगों ने कमेंट्स किए हैं। वहीं किशोरी के समर्थन में भी काफी लोगों ने कमेंट करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
दूसरी तरफ इस मामले में गुरुग्राम पुलिस को परिजनों की ओर से मिली शिकायत पर जांच शुरू हो गई है। सहायक पुलिस आयुक्त प्रीतपाल ने कहा की नाबालिग बच्चों का मामला होने के कारण वह सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इससे जुड़े पोस्ट पर गुरुग्राम पुलिस के साइबर सेल की नजर है।