ये हैं सीए में टॉप करने वाली अभिलाषा, जो देखती हैं कुछ और ही बनने का सपना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेट (आईसीएआई) द्वारा आयोजित सीए फाइनल की परीक्षा में गुरुग्राम की अभिलाषा ने देश में पांचवां और उत्तरी भारत में पहला स्थान प्राप्त किया है।
इसी के साथ सीए बनने का सपना पूरा हो गया। बता दें कि जून में 1.32 लाख विद्यार्थी सीए फाइनल की परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें केवल 10276 विद्यार्थी सफल हुए हैं।
सेक्टर-51 की रहने वाली अभिलाषा ने पहली बार में ही यह सफलता हासिल की है। अभिलाषा का कहना है कि शुरू से ही इसके लिए जी-तोड़ मेहनत की। रोजाना 14-15 घंटे तक पढ़ाई की। अंतिम समय में ट्रेनिंग के दौरान भी पढ़ाई पर अधिक फोकस रखा।
शनिवार-रविवार को भी मौज मस्ती करने के बजाय पढ़ाई को तवज्जो दी। इसके कारण ऑडिट, लॉ, अकाउंटिंग जैसे विषयों में कोई दिक्कत नहीं हुई। दोनों ग्रुप में कुल 584 अंक हासिल कर अभिलाषा सफल रहीं।
सोहना रोड स्थित एसडी आदर्श विद्यालय से 2011 में 12वीं करने वाली अभिलाषा का शुरू से ही सीए बनने का सपना था। इसके बाद सीए की परीक्षा में सफल होने के बाद पढ़ाई शुरू कर दी।
साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीकॉम ऑनर्स में दाखिला ले लिया। 2014 में बीकॉम पास करने के साथ ही पूरा ध्यान में सीए की तरफ दिया।
अभिलाषा का कहना है कि वह प्रैक्टिस नहीं करना चाहती हैं। अब संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा देना चाहती हैं। इसके लिए तैयारी कर रही हैं। उनका कहना है कि सीए बैकग्राउंड होने के कारण यूपीएससी में सफल होने के बाद देश सेवा करने का बेहतर मौका मिलेगा।
राजस्व को लेकर होने वाली गड़बड़ी को पकड़ने में अब वह अधिक सक्षम होंगी। खुद का व्यापार करने वाले पिता धर्मपाल शर्मा और मां रीता शर्मा अपनी बेटी की उपलब्धि पर खुश हैं।