{"_id":"5f3e6ca58ebc3e3cc9752aa4","slug":"gurugram-four-storey-building-tilt-from-one-side-evacuated-by-police-instead-oc-work-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्रामः जलभराव से सेक्टर-46 में झुकी निर्माणाधीन इमारत, पुलिस ने कराई खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्रामः जलभराव से सेक्टर-46 में झुकी निर्माणाधीन इमारत, पुलिस ने कराई खाली
Thu, 20 Aug 2020 05:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 20 Aug 2020 05:59 PM IST
सार
- ओसी मिलने के 10 महीने बाद भी चल रहा था निर्माण, एचएसवीपी प्रशासक ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
इमारत एक तरफ झुकने के चलते खाली कराई गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम में हुए जलभराव के कारण सेक्टर-46 में निर्माणाधीन इमारत एक तरफ झुक गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इमारत को खाली करवाया। एचएसवीपी व आपदा प्रबंधन की टीम ने इमारत को गिराने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हैरत की बात यह है कि इस निर्माणाधीन इमारत का विभाग ने 10 महीने पहले ही पूर्णतया प्रमाणपत्र (ओसी) जारी कर दिया। मामले में अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) प्रशासक जितेंद्र यादव ने रिपोर्ट तलब की है। इस कारण इस मामले में कई अधिकारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
शहर में बुधवार को हुई बारिश के बाद सेक्टर-46 में जलभराव हो गया। इस दौरान पानी एक निर्माणधीन इमारत की नींव में प्रवेश कर गया। इस कारण इमारत झुकने लगी। प्लॉट मालिक राजेश को सूचना मिलते ही गुरुवार को मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पांच मंजिला इमारत में फिनिशिंग का कार्य चल रहा था।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने झुकी इमारत को खाली कराकर क्षेत्र को सील कर दिया। आसपास घरों में रहने वाले लोगों को भी बाहर निकाल दिया और एचएसवीपी समेत आपदा प्रबंधन की टीम समेत जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को मौके पर बुलवाया। टीम ने हादसे की आशंका को देखते हुए इसे धराशाही करने का काम शुरू कर दिया है।
राजेश कुमार को एचएसवीपी ने एक जुलाई 1996 को प्लॉट नंबर 1947 का आवंटन किया था। 14 फरवरी 2003 को प्लॉट पर कब्जा दे दिया। इस बिल्डिंग को बनाने के लिए राजेश ने 5 जुलाई 2018 को बिल्डिंग प्लान स्वीकृत कराकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। यहां पांच मंजिला इमारत का निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माणाधीन बिल्डिंग की अधिकारियों ने 10 अक्तूबर 2019 को ओसी जारी कर दी।