फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram family goes for dinner in restaurant wife harassed husband son injured by miscreants

गुरुग्राम: रेस्त्रां में महिला पर युवकों ने की अश्लील टिप्पणी, पति के सिर पर फोड़ी बीयर की बोतल

Wed, 13 Nov 2019 09:55 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 13 Nov 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Gurugram family goes for dinner in restaurant wife harassed husband son injured by miscreants
सांकेतिक तस्वीर

गुरुग्राम सेक्टर-47 स्थित रेस्त्रां में अपने परिवार के साथ गए डिनर के लिए गए कारोबारी की पत्नी पर शराब के नशे में आधा दर्जन युवकों ने अश्लील टिप्पणी की। कारोबारी के विरोध करने पर आरोपियों ने उनके सिर पर बीयर की बोतल फोड़ते हुए मारपीट कर दी।

विज्ञापन


घटना में कारोबारी और उनके बेटे को चोटें आईं। मामला बढ़ता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित कारोबारी की सूचना पर सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक बसंत कुमार के मुताबिक, रेस्त्रां में लगे सीसीटीवी फुटेज में घटनाक्रम कैद हो गया है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलरुप से हिसार निवासी कारोबारी राजेश नैन ने बताया कि वह बीते कई सालों से सेक्टर-49 स्थित साउथ सिटी दो में परिवार के साथ रहते हें। 10 नवंबर को वह अपने और भाई के परिवार के साथ डिनर करने के लिए सेक्टर-47 स्थित द स्पेशल चैंबर बार एंड रेस्टोरेंट में गए थे।

वहां बैठने के कुछ देर ही बाद बाद दूसरी टेबल पर मौजूद छह-सात युवकों ने उनकी पत्नी पर अभद्र टिप्पणी करनी शुरू कर दी। थोड़ी देर अनदेखा करने के बाद युवक उनकी टेबल पर ही आ गए।

जब कारोबारी ने युवकों को वापस जाने के लिए कहा तो वे नहीं माने। कारोबारी अपनी पत्नी, बच्चों व भाई व उनकी पत्नी के साथ निकल ही रहे थे कि तभी युवकों ने पीछे से उनके सिर पर बीयर की बोतल फोड़ दी।

युवकों ने कारोबारी के साथ हाथापाई की, इस दौरान उनकी पत्नी और भाई और उनकी पत्नी के साथ भी दुव्यर्वहार किया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना में कारोबारी और उनके बेटे को चोटें आई है।

उनकी पत्नी का आरोप है कि युवकों का विरोध करने पर उन्होंने गंदी-गंदी गालियां निकालते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी और बड़ी ही दबंगई के साथ रेस्त्रां की कार पार्किंग से कार में बैठकर फरार हो गए।

पूरा वाकया रेस्त्रां में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हालांकि मामला दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed