फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurugram doctor murder wife daughter son with sharp weapon then commit suicide leave note

गुरुग्रामः डॉक्टर ने पहले धारदार हथियार से रेता पत्नी और दो बच्चों का गला, फिर लगा ली फांसी

Mon, 01 Jul 2019 03:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 01 Jul 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
gurugram doctor murder wife daughter son with sharp weapon then commit suicide leave note
गुुरुग्राम में डॉक्टर ने अपने परिवार को मौत के घाट उतार कर लगा ली फांसी - फोटो : सुदर्शन गर्ग

दिल्ली से सटे गुरुग्राम से सोमवार सुबह एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई  है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। एक ऐसी ही वारदात कुछ समय पहले दिल्ली के महरौली में भी हुई थी। हालांकि यह घटना इसलिए चौंकाती है क्योंकि इससे एक डॉक्टर जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


दरअसल खबर है कि गुरुग्राम में एक डॉक्टर ने अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद आत्महत्या कर ली। यह सब भी उस दिन जब पूरी दुनिया डॉक्टर्स डे मना रही है, गुरुग्राम के इस डॉक्टर ने पूरे परिवार समेत खुद की भी जान ले ली।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित उप्पल साउथ एंड एस ब्लॉक के फ्लैट नंबर 299 में डॉक्टर प्रकाश सिंह(55) अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी सोनू सिंह(50), बेटी अदिति(22) और बेटा आदित्य(13) थे। उन्होंने बीती देर रात किसी धारदार हथियार से पहले परिवार के तीनों सदस्यों को मौत के घाट उतारा और फिर खुद फांसी पर झूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर प्रकाश मूलरूप से वाराणसी के रहने वाले थे। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है, "मैं अपने परिवार को संभाल नहीं पा रहा था।" घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया। इस वक्त पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed