{"_id":"5f254360795de4203b02405b","slug":"gurugram-crowd-beat-meat-supplier-in-doubt-of-beef-one-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम : मीट व्यवसायी को अगवा कर पीटा, मामला दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम : मीट व्यवसायी को अगवा कर पीटा, मामला दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार
Sat, 01 Aug 2020 03:56 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 01 Aug 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
मीट कारोबारी को पीटता युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद के लिए पिकअप में मीट लेकर आ रहे सप्लायर को शुक्रवार दिनदहाड़े सदर बाजार के पास ट्रंक मार्केट में 4-5 बाइक सवार युवकों ने बीफ बेचने के शक में जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने गाड़ी के शीशे तोड़ते हुए पीड़ित चालक को उसी की गाड़ी में अगवा कर लिया। भोंडसी जेल मोड़ के पास पुलिस को देखकर हमलावर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस की मदद से घायल चालक को अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस अभी बीफ की बात से इनकार कर रही है। सब इंस्पेक्टर रोहताश ने बताया कि घायल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मीट का नमूना लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
नूंह के घासेड़ा निवासी लुकमान ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे गुरुग्राम मीट मार्केट स्थित ताहिर को मीट सप्लाई करने जा रहा था। रास्ते में उसके पीछे 4-5 बाइक पर सवार 7-8 युवक पीछा करने लगे। मस्जिद के पास स्थित ट्रंक मार्केट में आरोपियों ने उसकी गाड़ी को घेर कर रॉड व लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी उससे मारपीट कर उसी गाड़ी में अगवा कर सोहना रोड की तरफ ले गए। इस दौरान उसने रास्ते से अपने भाई को फोन कर दिया। भाई ने पुलिस को सूचना दी जिस पर बादशाहपुर थाना पुलिस सतर्क हो गई। जेल मोड़ के पास पुलिस बैरिकेडिंग देखकर आरोपी गाड़ी रोककर फरार हो गए। गंभीर हालत में चालक को सेक्टर-10ए स्थित नागरिक अस्पताल दाखिल कराया गया जहां से आर्टिमिस अस्पताल रेफर कर दिया।
एक आरोपी गिरफ्तार
एसीपी गुरुग्राम प्रितपाल सिंह ने बताया कि ट्रक में मीट ले जा रहे एक व्यक्ति को एक समूह ने रोका और पीटा। मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जब पुलिस ने हस्तक्षेप किया, तो इस समूह ने हंगामा खड़ा कर दिया। प्रदीप नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मामले में बाकी लोगों को पकड़ने का प्रयास जारी है।
बादशाहपुर एसएचओ लाइन हाजिर
मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर केके राव ने ने एसएचओ बादशाहपुर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
सीमा विवाद में उलझी पुलिस
इस दौरान पुलिस के सीमा विवाद का मामला भी सामने आया। लुकमान के परिजनों का आरोप है कि वारदात के बाद पुलिस को फोन करने के बाद भी दो घंटे देरी से पहुंची। जिससे आरोपी आसानी से फरार हो गए। घटना के बाद बादशाहपुर व सिटी थाना पुलिस मामला एक दूसरे पर डालते दिखे। देर शाम पुलिस अधिकारियों की स्वीकृति पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने शाम को मामला दर्ज किया।