{"_id":"5f8ae6028ebc3e9c0873dc54","slug":"gurugram-criminals-thug-20-thousand-in-name-of-furniture-selling","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्रामः फर्नीचर बेचने के नाम पर ठगे 20 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्रामः फर्नीचर बेचने के नाम पर ठगे 20 हजार रुपये
Sat, 17 Oct 2020 06:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 17 Oct 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में फर्नीचर बेचने के नाम पर 20 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सेक्टर-10ए निवासी पीयूष शर्मा ने बताया कि उसने अतुल कटारिया चौक स्थित बॉम्बे इंटीरियो पर 27 अगस्त को 28 हजार रुपये का डबलबैड खरीदने के लिए सौदा किया था। 10 हजार रुपये एडवांस दिए थे। इसके बाद 28 अगस्त को 52 हजार रुपये का डाइनिंग टेबल खरीदकर उसके लिए भी 10 हजार रुपये एडवांस दे दिए।
विज्ञापन
बकाया राशि जल्द ही देकर दोनों सामान घर मंगवाने की बात कही। कुछ दिन बाद उन्होंने डबलबैड व डायनिंग टेबल भेजने के लिए दुकानदार को फोन किया। आरोप है कि पहले तो वह टालता रहा, लेकिन बाद में उसने फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन
इस पर वह उसकी दुकान पर पहुंचे ताकि बकाया राशि देकर सामान ले जाएं अथवा दिया गया एडवासं वापस ले लिया जाए। मौके पर पहुंचे तो दुकान बंद पाई। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।