फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram 58 year old neighbour assaults 8 year old girl arrested

खुद से 50 साल छोटी बच्ची से बुजुर्ग ने की अश्लील हरकत, बेटी की आवाज से जागी मां तो रह गई सन्न

Tue, 17 Sep 2019 05:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 17 Sep 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
Gurugram 58 year old neighbour assaults 8 year old girl arrested
सांकेतिक तस्वीर

गुरुग्राम सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। घर के बरामदे में सो रही बच्ची को पड़ोस मे रहने वाला 58 वर्षीय बुजुर्ग अपने कमरे में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।

विज्ञापन


बच्ची की आवाज सुनकर उसकी मां जाग गई, उसने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर सेक्टर-10 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक मूलरुप से यूपी निवासी पीड़िता का परिवार सेक्टर-10 में किराये पर रहता है। पीड़िता के पिता मजदूरी का काम करते है। सोमवार रात को पीड़िता अपने माता-पिता के साथ कमरे के आगे बरामदे में सो रही थी। आरोप है कि देर रात को पड़ोस के कमरे में रहने वाला मोहर सिंह (58) नींद में सो रही बच्ची का मुंह दबाकर अपने कमरे में ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पीड़िता की मां जाग गई। उसने बच्ची को अपने पास न पाकर इधर-उधर देखा तो उसे आरोपी के कमरे से बच्ची की आवाज सुनाई दी। जब महिला वहां पहुंची तो उसने देखा कि आरोपी उसकी बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहा है।

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची सेक्टर-10 थाना पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

 सेक्टर-10 थाना प्रभारी संजय कुमार के मुताबिक आरोपी मूलरुप से राजस्थान के कारौली जिले के गांव बस्ती का रहने वाला है। करीब 17 साल पहले पत्नी की मौत के बाद वह गुरुग्राम में रहकर पत्थर कटाई का काम करता है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed