फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram: 17 security personnel absconding from home quarantine posted in Maruti company, case registered

गुरुग्राम : मारुति कंपनी में तैनात 17 सुरक्षाकर्मी होम क्वारंटीन से फरार, मामला दर्ज

Sun, 21 Jun 2020 09:43 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 21 Jun 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Gurugram: 17 security personnel absconding from home quarantine posted in Maruti company, case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मारुति कंपनी के आईएमटी मानेसर स्थित प्लांट पर तैनात 17 सुरक्षाकर्मी होम क्वारंटीन से फरार हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने 17 जून को सुरक्षाकर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर इन्हें होम क्वारंटीन किया था। मेडिकल टीम के निरीक्षण पर जब सभी के फरार होने की सूचना मिली तो  हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने सभी के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है।

विज्ञापन


 पुलिस उपायुक्त (मानेसर) दीपक सहारण ने बताया फरार सुरक्षाकर्मियों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। सभी के मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिए गए है। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन


आईएमटी मानेसर स्थित मारुति कंपनी के प्लांट पर सिक्योरिटी कंपनी एसआईएस को सुरक्षा का जिम्मा दिया हुआ है। 17 जून को कंपनी की ओर से कराए गए कोरोना टेस्ट में 17 सुरक्षाकर्मी संक्रमित पाए गए थे। सुरक्षाकर्मियों में कोई लक्षण नहीं मिलने पर सिक्योरिटी कंपनी मैनेजर विक्रम बख्शी ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी और विभाग के निर्देश पर सभी 17 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया था। अगले दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम जब होम क्वारंटीन किए गए सुरक्षाकर्मियों के पते पर पहुंची तो जानकारी मिली कि सभी यहां से फरार हो गए हैं। संक्रमित मरीजों के फरार होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग व सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारें में सिक्योरिटी कंपनी प्रबंधक भी कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद भांगरौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य अधिकारी की शिकायत पर सभी 17 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।


वहीं मारुति कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा  है कि जो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वे मारुति सुजुकी के कर्मचारी नहीं हैं। वे मारुति सुजुकी के साथ प्रतिनियुक्त / अनुबंधित कर्मचारी हैं। कंपनी सभी सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन कर रही है और जहां भी आवश्यक हो सभी सहायता और सहयोग के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed