{"_id":"5d0869c18ebc3e7e371ba913","slug":"guru-govind-singh-indraprastha-university-extends-date-for-registration-till-21-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीयू में नौ नए पाठ्यक्रम होंगे शुरू, 5 कोर्स के लिए 21 जून तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीयू में नौ नए पाठ्यक्रम होंगे शुरू, 5 कोर्स के लिए 21 जून तक कर सकते हैं आवेदन
Tue, 18 Jun 2019 10:04 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 18 Jun 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
ipu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने अपने पांच नॉन मेडिकल प्रोग्राम की आवेदन तिथि को 17 जून से बढ़ाकर 21 जून कर दिया है। बीटेक, बीए-एलएलबी, बीबीए-एलएलबी, मास्टर ऑफ कंप्यूटर ऐप्लिकेशन, मास्टर ऑफ कंप्यूटर ऐप्लिकेशन (सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग), मास्टर ऑफ लॉ, एमबीए, एमबीए (वित्तीय विश्लेषण), एमबीए अंतरराष्ट्रीय व्यापार कोर्स में दाखिले के लिए पहले तिथि 17 जून तय थी। इन कोर्स में राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन
आईपीयू शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए एम.वोक स्तर के तीन नए पाठ्यक्रम और एमएससी, बीएससी, पीजी डिप्लोमा स्तर के छह नए कोर्स शुरू करने जा रहा है। आईपीयू विवि में सोमवार को पांच साल बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। नए कार्यकारी कुलपति प्रोफेसर आशुतोष मोहन समेत विवि के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि विवि बैचलर ऑफ वोकेशन स्तर पर कोर्स शुरू करने के बाद इस सत्र से एम.वोक (मास्टर ऑफ वोकेशन) स्तर पर एम. वोक ऑटोमोबाइल, एम.वोक (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट) व एम.वोक इंटीरियर डिजाइन) कोर्स शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही एमएससी योगा, बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक), योगा थेरेपी पीजी डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा साइबर क्राइम व लॉ, पीजी डिप्लोमा सिक्योरिटी मैनेजमेंट आदि कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
36 पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग होगी
आईपीयू में इस साल से 36 पाठ्यक्रमों की ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। मालूम हो कि बीते साल 10 पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की गई थी। ऑनलाइन काउंसलिंग से दाखिले लेने वालों को काफी सुविधा होगी। वह कहीं से भी काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे।
फीस के कारण डिग्री रोकी तो होगी कार्रवाई
आईपीयू से संबद्ध संस्थान फीस बढ़ाकर विद्यार्थियों से बढ़ी फीस मांग रहे हैं। फीस का भुगतान नहीं किए जाने पर उनकी डिग्री रोके जाने की बात सामने आ रही है। कार्यकारी कुलपति प्रो. आशुतोष मोहन ने कहा कि फीस के कारण डिग्री नहीं रोकी जा सकती है। यदि ऐसा कोई करता है तो विश्वविद्यालय संस्थान के खिलाफ कार्रवाई करेगा। प्रशासन को अब तक इस मामले मेें कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर प्रशासन कार्रवाई करेगा।
ईडब्ल्यूएस कोटा लागू करने के लिए नहीं मिला आदेश
आईपीयू में 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस कोटा लागू करने के लिए दिल्ली सरकार से कोई आदेश नहीं मिला है। ऐसे में विश्वविद्यालय इस आदेश का इंतजार कर रहा है। प्रशासन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है यदि इस दौरान आदेश मिल गया तो ईडब्ल्यूएस कोटे को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया जाएगा।