फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youtuber Elvish Yadav Threat extortion call demanding one crore bigg boss ott 2 winner accused arrested

Elvish Yadav: एक करोड़ चाहिए, नहीं तो... 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश से मांगी रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Oct 2023 10:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 26 Oct 2023 10:42 AM IST
सार

'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Youtuber Elvish Yadav Threat extortion call demanding one crore bigg boss ott 2 winner accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यू-ट्यूब इंफ्लूएंसर और बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने गुजरात के वडनगर निवासी साकिर को गिरफ्तार किया है। एल्विश के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज देकर आरोपी ने यह रंगदारी मांगी थी। 
विज्ञापन


रंगदारी ने देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धमकी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल और सिम कार्ड को बरामद कर लिया है। आरोपी का नेटवर्क खंगालने के लिए पुलिस अब उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन


एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर-52 के वजीराबाद निवासी एल्विश यादव ने बुधवार 25 अक्तूबर को इस प्रकरण में पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बीते माह अपने मैनेजर के साथ लंदन गए थे। जब वह 17 अक्तूबर को वापस लौटकर आए, तब उन्हें वाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही मैसेज उनके साथ गए दोस्त / मैनेजर के मोबाइल पर भी आए थे। कुछ मैसेज में पहले 40 लाख और बाद में एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। रकम ट्रांसफर नहीं करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। एल्विश की इस शिकायत पर थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम में धारा 384, 387 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया।


 

 

हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस ने इस मामले में तत्काल ही पड़ताल शुरू कर दी। इसके लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। सर्विलांस के माध्यम से पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी गुजरात के वडनगर का रहने वाला है। इस पर गुजरात पुलिस से संपर्क किया गया और एक टीम को गुजरात के लिए रवाना कर दिया। एसीपी ने बताया कि गुजरात पुलिस की मदद से आरोपी साकिर मकराणी निवासी अंतुल दरवाजा, नजदीक महालक्ष्मी तेल मिल, वडनगर को धर दबोचा।
 

कौन हैं एल्विश यादव?

एल्विश यादव एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, जिनका जन्म हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था। पेशेवर रूप से, एल्विश यादव एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया व्यक्तित्व हैं। उनके यूट्यूब चैनल एल्विश यादव के इस समय लगभग 14.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। उनके पास एल्विश यादव व्लॉग्स नाम से एक और यूट्यूब चैनल है, जहां उनके लगभग 7.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। एल्विश यादव इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय हैं, जिस पर उनके 16 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed