फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth smuggling drugs from Pakistan and Afghanistan arrested from Telangana

Gurugram News: पाकिस्तान और अफगानिस्तान से ड्रग्स लाकर तस्करी करने वाला युवक तेलंगाना से गिरफ्तार

Sat, 30 Dec 2023 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Youth smuggling drugs from Pakistan and Afghanistan arrested from Telangana
पाकिस्तान और अफगानिस्तान से ड्रग्स लाकर तस्करी करने वाला युवक तेलंगाना से गिरफ्तार
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा, आरोपी के पिता पंजाब के फिरोजपुर स्थित गांव के सरपंच हैं
आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए तेलंगाना में खोली हुई थी कपड़े की दुकान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पाकिस्तान और अफगानिस्तान से मादक पदार्थ लाकर दिल्ली-एनसीआर व पंजाब में सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सदस्य को अपराध शाखा ने तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान फिरोजपुर, पंजाब निवासी शमशेर सिंह उर्फ शैरी (32) के रूप में हुई है। आरोपी वर्ष 2014 से दुष्कर्म के मामले में पैरोल लेकर फरार था।
पुलिस से छिपने के लिए आरोपी ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में कपड़े की दुकान खोली हुई थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसके पिता गांव में पिछले तीन बार से सरपंच हैं। भाई महेंद्र पाल उर्फ एमएच भी बड़ा मादक पदार्थ तस्कर है। कुछ समय पूर्व पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि पिछले काफी समय से उनकी टीम ने मादक पदार्थ का धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ था। इसी कड़ी में टीम ने पहले शम्मी नामक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 500 ग्राम हेरोइन व 22 लाख रुपये बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ में शम्मी ने बताया कि वह ड्रग्स पंजाब के पंकज उर्फ संजू बाबा से लाता है। छानबीन के बाद एनआईए की टीम ने संजू बाबा को गिरफ्तार किया। संजू बाबा हेरोइन अफगानिस्तान से मंगा रहा था। संजू की गिरफ्तारी के बाद महेंद्र और शमशेर का नाम सामने आया।
काफी प्रयास के बाद अपराध शाखा ने महेंद्र को फिरोजपुर, पंजाब से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान महेंद्र ने बताया कि संजू बाबा की गिरफ्तारी के बाद उसने भाई शमशेर के साथ मिलकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान से खुद ही ड्रग्स मंगाना शुरू कर दिया। अब पुलिस ने शमशेर की तलाश शुरू कर दी।

काफी प्रयास के बाद टीम ने आखिर शमशेर को तेलंगाना से दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि वर्ष 2009 में उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। जेल में उसकी मुलाकात ड्रग्स माफियाओं से हुई। यहीं उसने भाई के साथ मिलकर मादक पदार्थ का धंधा शुरू कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed