{"_id":"5f1ee4ed8ebc3e63785ee824","slug":"youth-should-take-inspiration-from-abdul-kalam-s-life-gurgaon-news-noi5260450190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल कलाम को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल कलाम को याद किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को जिले में कई स्थानों पर कार्यक्रम में उन्हें याद किया गया। कई राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सोहना नगर परिषद के वार्ड-2 स्थित कांग्रेस कार्यालय प्रांगण में दो मिनट का मौन रखकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच चौ. प्रदीप खटाना रिठौजिया ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को कर्मयोगी, सात्विक, ब्रह्मचारी और निर्मल हृदय का धनी बताया। युवा छात्र नेता अनुभव खटाना रिठौजिया और शुभम घोडारोप ने विद्यार्थियों को एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए उनकी लिखित पुस्तकों का अध्ययन करने की सलाह दी।
भौंडसी स्थित आरबीएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या विमला राघव व मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट व नंबरदार भागीरथ राघव ने कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन और डाक्टर जाकिर हुसैन के बाद डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम ही एक ऐसे व्यक्ति है, जिन्होंने भारत रत्न मिलने के बाद राष्ट्रपति पद संभाला। दौहला रोड स्थित डीवीएम बीएड कॉलेज में भी दिवंगत राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन मोहनप्रकाश कौशिक ने कहा कि वे विकास के लिए देश में शांति चाहते थे।
विज्ञापन
सोहना वार्ड-16 में पार्षद कमलेश नंदा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान पूर्व नगर परिषद सदस्य व जिला योजना बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष हरीश नंदा राजू ने कहा कि राष्ट्रपति पद पर रहते हुए उन्होंने देश की प्रगति के लिए अपना अहम योगदान दिया। राजेंद्र पार्क में डा. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महिला जन सेवा समिति गुड़गांव रूपा पटेल ने कहा कि डॉ. कलाम ने वैज्ञानिक के रूप में चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान और इसरो में कार्य किया।