{"_id":"613b98738ebc3ea7563737cf","slug":"youth-shot-for-resisting-robbery-gurgaon-news-noi603840670","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। गल्ले से लूट का विरोध करने पर दो बदमाशों ने आईएमटी मानेसर सेक्टर-7 में सड़क किनारे आइसक्रीम के स्टॉल लगाने वाले युवक को गोली मार दी। बदमाशों ने मौके पर तीन गोलियां दागी। इनमें से युवक को दो गोली लगी है। शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। आईएमटी थाना पुलिस ने लूट का प्रयास व जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे दो युवक पैदल आए और आइसक्रीम बेचने वाले राजस्थान पिथौरागढ़ निवासी भरत वैष्णव से रुपये लूटने का प्रयास किया। विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर गोली चला दी। पीड़ित फिलहाल भांगरौला गांव में रहता है। भरत आईएमटी मानेसर सेक्टर-7 में टेंपो में लगने वाली आइसक्रीम रेहड़ी पर नौकरी करता है। इस दौरान उसका मालिक नानू भी मौजूद था। पीड़ित ने मदद के लिए शोर मचाया तो दोनों बदमाश वहां से भाग निकले। जख्मी हालत में युवक ने स्टॉल मालिक नानूराम ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को जख्मी हालत में पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया । मौके पर पुलिस ने आरोपी का बयान लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।