फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth Shot; Accused Arrested

Gurugram News: युवक पर चलाई गोली, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Youth Shot; Accused Arrested
गुरुग्राम। होटल कारोबार में नुकसान होने पर भाई की मदद करना युवक को भारी पड़ गया। कारोबार में नुकसान होने से परेशान साथी ने दूसरे साथी के भाई पर गोली सिर्फ इसलिए चला दी कि क्योंकि उसने अपने भाई की आर्थिक मदद की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बरेली निवासी विवेक के रूप में हुई है। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्ष्मण विहार में गोली चली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर एक कट्टा और दो कारतूस मिले थे। टीम अस्पताल पहुंची तो घायल रजत रस्तोगी ने बताया कि बुधवार को वह लक्ष्मण विहार में घर के पास गली में गाड़ी से सामान निकाल रहे थे। इसी दौरान मास्क पहने आए एक व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी। गोली के छर्रे उसके चेहरे और आंख में लगे। आरोपी हथियार गली में फेंककर भाग गया। पालम विहार अपराध शाखा ने आरोपी विवेक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि आरोपी और रजत के भाई गौरव ने बरेली में एक होटल खोला था। होटल में नुकसान होने से आरोपी परेशानी में था। रजत ने अपने भाई की आर्थिक मदद की, जिससे गौरव अच्छा जीवन जी रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने गौरव को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए रजत पर गोली चलाई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed