{"_id":"63f1a5fa393746429a0cb565","slug":"youth-pushed-from-fourth-floor-for-demanding-wages-died-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी के पैसे मांगे तो दिया धक्का: चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, घर में पत्थर लगाने के 1.5 लाख थे बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी के पैसे मांगे तो दिया धक्का: चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, घर में पत्थर लगाने के 1.5 लाख थे बकाया
Sun, 19 Feb 2023 10:00 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 19 Feb 2023 10:00 AM IST
सार
मृतक के साले ने बताया कि आरोपी पर जीजा के करीब 1.5 लाख रुपये बकाया थे। जब भी आरोपी से पैसे मांगने जाते थे तो वह जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमका दिया करता था। इसी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम के सेक्टर-9 में शुक्रवार को मजदूरी के पैसे मांगने गए अनुसूचित जाति के युवक को चौथी मंजिल से धक्का दे दिया। चौथी मंजिल से गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भूरी सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक के आरोपी पर पिछले कुछ समय से पैसे बकाया थे। पैसे मांगने पर आरोपी जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल करता था। मृतक के साले की शिकायत पर सेक्टर-9 ए थाना पुलिस ने हत्या व अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) संशोधन अधिनियम की धाराओं के तहत आरोपी को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शीतला कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके जीजा भूरी सिंह सेक्टर-9 निवासी अंशु गुप्ता के मकान में करीब दो महीने से टाइल, पत्थर लगाने का काम कर रहे थे। मकान में काम पूरा होने को था। उन्होंने बताया कि आरोपी पर जीजा के करीब 1.5 लाख रुपये बकाया थे। जब भी आरोपी से पैसे मांगने जाते थे तो वह जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमका दिया करता था। इसी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि जीजा का आरोपी से पैसों को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान आरोपी ने मकान की चौथी मंजिल से धक्का दे दिया था। चौथी मंजिल से गिरने की वजह से जीजा की मौके पर ही मौत हो गई थी।