{"_id":"6382cbbdc50c5834d2009388","slug":"youth-fired-at-the-employee-for-stoping-to-smoke-in-store-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: सिगरेट पीने से मना करने पर युवक ने कर्मचारी पर चलाई गोली, फुटेज खंगाल रही है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: सिगरेट पीने से मना करने पर युवक ने कर्मचारी पर चलाई गोली, फुटेज खंगाल रही है पुलिस
Sun, 27 Nov 2022 08:00 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 27 Nov 2022 08:00 AM IST
सार
शिकायत में सिक्योरिटी मैनेजर रूपेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब चार बजे स्टोर पर एक युवक खरीदारी करने आया था। वह सिगरेट पीते हुए स्टोर में घुसा। कर्मचारियों ने उसे टोका और सिगरेट बाहर पीने को कहा। इस पर आरोपी कर्मचारियों से बदतमीजी करने लगा।
विज्ञापन
गोली मारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-22 स्थित 24 * 7 स्टोर के अंदर सिगरेट पीने से मना करने पर नाराज युवक ने शुक्रवार को काम करने वाले कर्मचारी पर गोली चला दी। इसमें कर्मचारी बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
शिकायत में सिक्योरिटी मैनेजर रूपेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब चार बजे स्टोर पर एक युवक खरीदारी करने आया था। वह सिगरेट पीते हुए स्टोर में घुसा। कर्मचारियों ने उसे टोका और सिगरेट बाहर पीने को कहा। इस पर आरोपी कर्मचारियों से बदतमीजी करने लगा।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, सामान खरीदने के बाद उसने कर्मचारी को गाड़ी में रखने में मदद के लिए भेजने को कहा। इस पर स्टोर में कार्यरत आशीष सामान रखने के लिए गाड़ी तक चला गया।
विज्ञापन
आरोप है कि जब आशीष जब गाड़ी में सामान रख रहा था तभी आरोपी ने आशीष पर गोली चला दी। इसमें कर्मचारी बच गया। इसके बाद आरोपी कार में बैठकर भाग गया।