फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth dies due to collision with tractor, case against driver

Gurugram News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, चालक पर केस

Sat, 15 Feb 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to collision with tractor, case against driver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। जुरहेडा रोड पर ठेक गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को टक्कर मार दी । जिससे युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। पुन्हाना सदर थाना पुलिस ने युवक के चाचा की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में जान मोहम्मद निवासी नहेदा ने बताया कि गुरुवार को वह अपने 30 वर्षीय भतीजे इरफान के साथ पुन्हाना बाजार में सामान लेने गए थे। रात करीब 9 बजे वह बाइक से अपने गांव नेहदा जा रहे थे। चाय पीने के लिए ठेक गांव के पास रुके तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े उसके भतीजे इरफान को टक्कर मार दी। टक्कर से इरफान के सिर पर गंभीर चोटें आई जिसने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुन्हाना सदर थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि देर रात हादसे की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा के अल आफिया अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed