{"_id":"643a9609f67f19ee150b7fce","slug":"youth-crushed-to-death-by-uncontrolled-car-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: तेज रफ्तार कार ने ली सोते हुए युवक की जान, फ्लाई ओवर से उतरते समय अनियंत्रित हुई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: तेज रफ्तार कार ने ली सोते हुए युवक की जान, फ्लाई ओवर से उतरते समय अनियंत्रित हुई गाड़ी
Sat, 15 Apr 2023 05:48 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 15 Apr 2023 05:48 PM IST
सार
हादसे में बजरंग शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे को अंजाम देकर चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कार दुकान में घुसी मिली और बजरंग मृत अवस्था में मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतुल कटारिया चौक पर फ्लाई ओवर से उतरते समय अनियत्रित कार पानी के एटीएम में घुसते हुए पेंचर की दुकान में घुसी। जहां पर सो रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सेक्टर 14 थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी विजय शर्मा ने कहा कि उसकी भोंडसी में टायर पेंचर की दुकान है। उसके चचेरे भाई बजरंग शर्मा की भी करीब 10-11 वर्ष से सेक्टर-14 मार्केट के सामने टायर पंक्चर की दुकान है। शुक्रवार की रात वह दुकान में सो रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजॉयर कार अनियंत्रित होकर टायर पेंचर की दुकान में घुस गई।
विज्ञापन
हादसे में बजरंग शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे को अंजाम देकर चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कार दुकान में घुसी मिली और बजरंग मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने विजय शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन