फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young players to showcase their mettle on the playing fields in October.

Gurugram News: अक्तूबर में खेल मैदानों पर दिखेगा नन्हे खिलाड़ियों का दम

Wed, 30 Sep 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Young players to showcase their mettle on the playing fields in October.
अंडर-11 खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं पांच से सात अक्तूबर तक
विज्ञापन

10 खेलों में दिखाएंगे प्रतिभा


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के स्कूलों में परीक्षाओं का दौर समाप्त होने के बाद अब खेल मैदानों में विद्यार्थियों की चहल-पहल बढ़ने वाली है। जिले में अंडर-11 बालक एवं बालिका वर्ग की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं पांच से सात अक्तूबर तक होंगी। तीन दिन चलने वाली इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के नन्हे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

इसमें एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी, कुश्ती, शतरंज, कैरम, स्केटिंग, योगासन और जिमनास्टिक को शामिल किया गया है। प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग स्कूलों और खेल स्थलों की जिम्मेदारी तय की गई है। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजन कार्यक्रम और ड्यूटी चार्ट भी जारी कर दिया गया है। इसका आयोजन ताऊ देवीलाल स्टेडियम में किया जाएगा। खो-खो, कबड्डी और रस्साकशी के मुकाबले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जीजीएन बॉयज, सिविल लाइंस में होंगे। कुश्ती प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दौलताबाद में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


इसी तरह शतरंज के मुकाबले सूरज स्कूल, सेक्टर-56 में होंगे। कैरम के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-47 को आयोजन स्थल बनाया गया है। स्केटिंग प्रतियोगिता यंग लीडर, बालियावास में होगी। योगासन के मुकाबले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कादीपुर और जिम्नास्टिक प्रतियोगिता एंबियंस पब्लिक स्कूल, सेक्टर-43 में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक जिला शिक्षा अधिकारी (एईओ) जगदीश अहलावत ने बताया कि अंडर-11 आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों को शुरुआती उम्र से ही खेलों से जोड़ना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed