{"_id":"62f9be818f77bb55f651d844","slug":"young-man-killed-for-not-getting-pop-contract-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram Murder: पीओपी का ठेका नहीं मिला तो कर दी हत्या, आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram Murder: पीओपी का ठेका नहीं मिला तो कर दी हत्या, आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Mon, 15 Aug 2022 09:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 15 Aug 2022 09:03 AM IST
सार
गुरुग्राम में पीओपी का ठेका नहीं मिलने पर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर थाना पुलिस और सीआईए मानेसर की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए युवक की हत्या करने वाले आरोपी को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मनोज के रूप में हुई। आरोपी ने पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) के कारोबार में चल रही प्रतिस्पर्धा के चलते युवक के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी थी।
हत्या के बाद शव को गांव कासन के स्कूल में फेंक दिया था। पिछले 12 अगस्त को आईएमटी मानेसर पुलिस थाने को सूचना मिली थी कि गांव कासन के सरकारी स्कूल में एक नौजवान युवक का शव पड़ा है। इस पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बाद में सीन ऑफ क्राइम व एफएसएल, फिंगरप्रिंट टीमों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।
घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान मृतक के शव के पास मिले पर्स, मोबाइल व आधार कार्ड से मृतक की पहचान पंकज कुमार दास के रूप में हुई। बाद में मृतक के रिश्तेदार के बयान पर धारा आईमटी मानेसर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया था, जिसके आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पंकज ने पीओपी के काम का ठेका ले लिया था। उसके बाद से ही इसका काम नहीं चल रहा था। इसी रंजिश में इसने पंकज के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी मनोज को न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत में लिया जाएगा।