{"_id":"650dd56af1b110fc530b14b4","slug":"young-man-kidnapped-from-dharuhera-and-beaten-to-death-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-14928-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: धारूहेड़ा से अपहरण कर युवक की पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: धारूहेड़ा से अपहरण कर युवक की पीट-पीट कर हत्या
विज्ञापन
मानेसर के गांव सहरावन की पहाड़ी में मिला शव
गांव के ही करीब एक दर्जन लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पटौदी। मानेसर के गांव सहरावन की पहाड़ी में एक युवक का क्षत-विक्षत हालत में शव पड़ा मिला। युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या की गई थी। मानेसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को धारूहेड़ा से चाबी बनाने के बहाने वैगनआर कार में कुछ युवक लेकर आए थे। मानेसर थाना पुलिस ने धारूहेड़ा पुलिस को सूचना दे दी। धारूहेड़ा पुलिस ने बृहस्पतिवार को गुमशुदगी के केस में हत्या की धाराओं को जोड़ दिया है।
पुलिस के अनुसार मृतक सुभाष सिंह होडल के रहने वाले थे और रेवाड़ी के धारूहेड़ा में ताले-चाबी बनाने का काम करते थे। 20 सितंबर की दोपहर को एक वैगनआर कार आई जिसमें से चार युवक उतरे और सुभाष सिंह को अपने साथ यह कहकर ले गए कि उन्होंने राव होटल पर ताले की चाबियां बनवानी हैं। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं लगा। जब शाम तक सुभाष वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने इसकी शिकायत धारूहेड़ा पुलिस को दी। जिस पर उसने सुभाष की गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया। सुभाष सिंह को वैगनआर कार में ले जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस सीसीटीवी की फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
वहीं, 21 सितंबर की दोपहर को मानेसर थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव लहूलुहान अवस्था में गांव सहरावन की पहाड़ियों में पड़ा हुआ है। शव सड़ रहा है जिससे बदबू भी आ रही है। इस पर टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसकी सूचना गुरुग्राम पुलिस ने सभी थानों में देने के साथ ही आसपास के जिलों में भी दे दी जिसके बाद धारूहेड़ा पुलिस सुभाष के परिजनों को लेकर मानेसर के गांव सहरावन पहुंची और शव की पहचान सुभाष के रूप में की। परिजनों की मानें तो सुभाष का कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इस झगड़े की रंजिश रखते हुए ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है। जिन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है वह उन्हीं के गांव के रहने वाले हैं। शुक्रवार को मानेसर थाना पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉक्टर दीपक माथुर ने बताया कि शव दो दिन पुराना है। मृतक के सिर और पैर पर कई वार किए गए हैं। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है। दोनों पैरों में पल्टीपल फ्रेक्चर हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ है कि युवक की हत्या की गई है।