फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young man beaten with sticks due to rivalry

Gurugram News: रंजिश में युवक को डंडों से पीटा

Wed, 06 Sep 2023 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
Young man beaten with sticks due to rivalry
गुरुग्राम। करीब तीन हफ्ते पहले देवीलाल कॉलोनी के पास पांच युवकों ने रंजिशन एक युवक के साथ लाठी-डंडो से मारपीट की। इसके बाद आरोपी घायल को दोबारा पंगा लेने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पांच युवकों को नामजद कर लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी रोहित ने पुलिस को बताया कि वह 11 अगस्त दोपहर करीब दो बजे देवीलाल कॉलोनी में चर्च के पास गया था। इसी दौरान वहां पर प्रियांशु, वंश, आयुष, स्पर्श, अरुण व एक अन्य उसका रास्ता रोककर उसके साथ डंडों से मारपीट करने लगे। पीड़ित का कहना है कि प्रियांशु से घटना वाले दिन से कुछ समय पहले कहासुनी हो गई थी। तब से वह उसके साथ रंजिश रखने लगा था। जांच अधिकारी ने बताया कि घटना वाले दिन पीड़ित ने स्वस्थ होने पर शिकायत देने की बात कही थी। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed