फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Wrestlers showed their strength in the wrestling match.

Gurugram News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sun, 01 Feb 2026 04:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed their strength in the wrestling match.
भक्त पूर्णमल मंदिर में छमाही चौदस मेला संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर के कासन गांव में स्थित भक्त पूर्णमल मंदिर में छमाही चौदस के मौके पर भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दूर से श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर कमेटी की ओर से भक्तों की सुविधा के लिए पूरे इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से मंदिर के गर्भगृह में जाकर बाबा के दर्शन किए। इस अवसर पर बाबा बिसाह दंगल कमेटी की तरफ से एक दिवसीय दंगल का भी आयोजन किया गया।
बाबा बिसाह दंगल ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट विनोद चौहान और पूर्व सरपंच सतदेव शर्मा ने बताया कि दंगल में बड़ी संख्या में पहलवानों ने भाग लिया। दंगल का फाइनल मुकाबला अजय गुज्जर और भोला कासनी के बीच हुआ, जो बराबरी पर रहा। फाइनल मुकाबले के लिए 61,000 रुपये की इनामी राशि रखी गई थी। दोनों पहलवानों को 5,000-5,000 पांच-पांच हजार रुपये का इनाम दिया गया। दूसरे नंबर की कुश्ती के लिए 31,000 रुपये और तीसरे नंबर की कुश्ती के लिए 21,000 रुपये की इनामी राशि रखी गई थी।
विज्ञापन

दंगल में हुए सभी मुकाबले बेहद रोमांचक और बराबरी के रहे। दंगल ट्रस्ट के मोती सिंह, सुंदर शर्मा, कमल मास्टर, धुले, सुंदर फौजी, पीपी सिंह, लीलू पुंडीर, खुशी राम, मनोज ठेकेदार, बंटी पार्षद, तेजू ठेकेदार आदि अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed