फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Work on updating Aadhaar card in Unlock-2 started

अनलॉक-2 में आधारकार्ड अपडेट का कार्य पुन: हुआ शुरू

Wed, 08 Jul 2020 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Work on updating Aadhaar card in Unlock-2 started
गुरुग्राम। अनलॉक-2 शुरू होने के साथ ही जिले में आधार कार्ड अपडेशन का कार्य शुरू हो गया है। कोरोना महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन के कारण आधार कार्ड संबंधित कार्यों को बंद कर दिया गया था। जिले में शुरूआती चरण में गुरुग्राम ब्लॉक के अलावा अन्य तीन में एक-एक आधार सेंटर खोला गया है। दो सेंटर शुरू किए गए हैं। इस प्रकार जिले में वर्तमान में पांच आधार सेंटर बन गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त अमित खत्री ने बताया कि नागरिक आधार कार्ड संबंधित कार्य आधार केंद्रों पर जाकर करा सकते हैं। गुरुग्राम ब्लॉक में दो केंद्रों पर आधार कार्ड से संबंधित सभी सेवाओं को पुन: चालू किया गया है। लघु सचिवालय के पास विकास सदन के प्रथम तल और कादीपुर तहसील कार्यालय में आधार केन्द्र का संचालन दोबारा से शुरू किया गया है। इसी प्रकार सोहना ब्लॉक में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, पटौदी के एसडीएम कार्यालय और फर्रूखनगर में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में आधार सेंटरों का संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए आधार कार्ड सेंटरों पर आवश्यक हिदायतें भी जारी की गई हैं। यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed