{"_id":"68b5f2f12feaa98f1c013bcc","slug":"womens-commission-sought-report-in-gurugram-b-tech-student-suicide-case-gurgaon-news-r-1-1-pkl1069-3352734-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम बी-टेक छात्रा सुसाइड केस में महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम बी-टेक छात्रा सुसाइड केस में महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। गुरुग्राम में बी-टेक छात्रा की आत्महत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की है। इस पर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सख्ती दिखाते हुए गुरुग्राम पुलिस आयुक्त से पांच दिन में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग की उपाध्यक्ष ने पत्र लिखकर कहा कि यह मामला गंभीर और संवेदनशील है, इसलिए तुरंत कार्रवाई की जाए। आयोग ने निर्देश दिए कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अब पुलिस पर दबाव बढ़ गया है। गुरुग्राम पुलिस जल्द कार्रवाई कर पूरी जानकारी आयोग को सौंपे। गौरतलब हो कि यह मामला गुरुग्राम स्थित बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी में बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा की मौत से जुड़ा हुआ है जिसे छात्रा के परिजन संदिग्ध बताकर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।