फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Women's anger erupted against Municipal Corporation

नाहरपुर रूपा के लोगों ने हाईवे किया जाम

Tue, 19 Jul 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Women's anger erupted against Municipal Corporation
गुरुग्राम। नगर निगम के वार्ड 27 के अंतर्गत आने वाले नाहरपुर रूपा की महिलाओं सहित अन्य लोगोें ने बदहाल सड़क और जलभराव से परेशान होकर मंगलवार को नेशनल हाईवे-48 को जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि इलाके में बरसाती पानी जमा होता है। इससे काफी कठिनाई आ रही है। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए।
विज्ञापन

मौके पर सदर थाना की टीम पहुंची और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर वापस भेजा। नाहरपुर रूपा के सपना होटल वाली गली पिछले 6 महीने से बदहाली का शिकार है। जाम लगाने पहुंचीं महिलाओं का कहना था कि गंदे पानी के जमाव, रोजाना ट्रैफिक जाम जैसी कई दिक्कतें उन्हें झेलनी पड़ रही हैं। उनकी गली में सड़क के उबड़-खाबड़ होने के कारण वहां रोजाना जाम लग जाता है। दूसरी ओर नेशनल हाईवे पर भी रोजाना जाम लग रहा है। उनके लिए यह दोहरी मार है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे उदयवीर अंजाना ने कहा कि नगर निगम अगर गली के विकास की फाइल ऐसे ही लटकाकर रखेगा तो हम लोग नगर निगम के चीफ इंजीनियर के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने निगम पार्षदों से अपील की कि इलाके का दौरा कर समस्याओं के समाधान में अपनी रुचि दिखाएं नहीं तो लोग सख्त हो जाएंगे तो वह दोबारा चुनकर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed