फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Women dies after drinking poisonous drink

विवाहिता का जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत

Fri, 20 Sep 2019 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Women dies after drinking poisonous drink
सोहना। गांव घामडोज की रहने वाली विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के भाई ने बहन के पति व सास पर हत्या करने के आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद के रहने वाले वीरेश कुमार ने भोंड़सी पुलिस को दी शिकायत में अपने जीजा व उसकी मां पर उसकी बहन को जहरीला पदार्थ पिला कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि उसने अपनी बहन प्रियंका की शादी में अपनी हैसियत से ज्यादादहेज दिया था। उसका जीजा सोनू व उसकी मां मंजू शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। जिसके चलते आए दिन उसकी बहन के साथ दहेज की मांग कर मारते-पीटते थे। तीन दिन पहले उसके पास फोन आया कि उसकी बहन प्रियंका की जहर खाने से मौत हो गई है। उसकी बहन अपने आप जहर नही खा सकती। इसमें उसके जीजा सोनू व उसकी मां मंजू का हाथ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed