फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman who had come to get her teeth checked was molested by a doctor in Gurugram

डेंटिस्ट ने दिया एक और दर्द: दांत देखने के बहाने डॉक्टर ने महिला की इज्जत पर डाला हाथ, पास ही बैठा था पति

Wed, 18 Feb 2026 07:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 18 Feb 2026 07:22 PM IST
सार

महिला के मुताबिक, 15 फरवरी को दांतों में दर्द होने पर वह न्यू कॉलोनी स्थित एक डेंटल क्लीनिक गई थी। जांच के दौरान डॉक्टर ने उसके साथ गलत हरकतें व छेड़छाड़ की। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Woman who had come to get her teeth checked was molested by a doctor in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में पर्ल डेंटल क्लीनिक पर दांतों का उपचार कराने आई महिला के साथ डॉक्टर द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस दौरान पीड़ित महिला का पति क्लीनिक में काउंटर के पास बैठा हुआ था। पीड़ित महिला की शिकायत पर न्यू कॉलोनी थाने में धारा 75(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

बिहार मूल की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम के सेक्टर-4 क्षेत्र में परिवार के साथ रहती है। उसे दांतों में दर्द हुआ तो वह 15 फरवरी को न्यू कॉलोनी स्थित पर्ल डेंटल क्लीनिक में पहुंची। क्लीनिक में दांतों की जांच के दौरान डॉक्टर धीरज मेहता ने गलत हरकतें व छेड़छाड़ की। पीड़ित महिला ने अपनी कानूनी सलाहकार के साथ न्यू कॉलोनी थाने में शिकायत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में जांच अधिकारी एएसआई पिंकी के मोबाइल पर बात की गई तो उन्होंने मामले को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। न्यू कॉलोनी थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर तेजपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed