फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   woman took lift from youth and reached guest house and after spending night robbed and disappeared

महिला की घिनौनी करतूत: लड़के के साथ रात बिताने गेस्ट हाउस पहुंची, आंखें खुलीं तो पैरों तले जमीन खिसक गई

Fri, 29 Jul 2022 09:03 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Jul 2022 09:03 AM IST
सार

महिला ने पीड़ित से इफ्को चौक के लिए लिफ्ट मांगी थी। जिस पर युवक ने महिला को लिफ्ट दे दी। कार में बैठने के बाद महिला ने कुछ खाने की इच्छा जताई।

विज्ञापन
woman took lift from youth and reached guest house and after spending night robbed and disappeared
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में एक महिला की घिनौनी करतूत ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। रात बिताने के लिए उसने एक युवक से लिफ्ट मांगी थी। सुबह होने पर युवक की आंखें खुलीं तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। फरीदाबाद निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी पत्नी को लेने के लिए एमजी रोड मेट्रो स्टेशन पर जा रहा था।

विज्ञापन

इसी दौरान सहारा मॉल के पास एक महिला ने इफ्को चौक के लिए लिफ्ट मांगी, जिस पर उन्होंने महिला को बैठा लिया। कार में बैठने के बाद महिला ने कुछ खाने की इच्छा जताई। पीड़ित का कहना है कि महिला ने अपनी बातों में फंसाकर उसे अपने साथ सेक्टर-39 के गेस्ट हाउस में ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में जाने से पहले उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर गाड़ी में सीट के नीचे रख दी थी।  इसके बाद वह महिला के साथ गेस्ट हाउस में ही रुक गया। उसे नींद आ गई और अगले दिन वह सुबह उठा तो महिला कमरे से गायब थी।

विज्ञापन

संजीव को आईफोन और गाड़ी की चाबी नहीं मिली। वह नीचे आया तो गार्ड ने बताया कि महिला गाड़ी की चाबी गमले में फेंककर चली गई है। जब संजीव ने गाड़ी की जांच की तो लाइसेंसी रिवॉल्वर और 40 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed