फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman slapped Jae for catching power theft

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम से मारपीट, जेई को थप्पड़ मारा

Sun, 26 Jul 2020 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Woman slapped Jae for catching power theft
गुरुग्राम। देवीलाल कॉलोनी में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम से महिला समेत कुछ युवकों ने मारपीट करते हुए जमकर हंगामा किया। एक महिला ने जेई को थप्पड़ भी मार दिया। जेई की शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के जेई देवेंद्र कुमार ने शनिवार दोपहर करीब सवा 12 बजे अपनी टीम के साथ देवीलाल कॉलोनी गली नंबर-11 स्थित मकान नंबर-273 पर छापा मारा। जांच में सामने आया की गुलशन बानो नामक महिला के नाम से जारी कनेक्शन में बिजली चोरी की जा रही है। बिजली केबल में मीटर से ठीक पहले जाइंट लगाया हुआ था। जिससे मीटर में जाने से पहले ही बिजली चोरी कर घर में सप्लाई की जा रही थी। जेई ने महिला से बिल मांगा तो वह उन्हें घर के अंदर बुलाने लगी। जेई के मना करने पर महिला गाली-गलौच करते हुए बाहर आ गई और कुछ लोगों को एकत्रित कर लिया। गली में हंगामा होता देख लोग भी एकत्रित हो गए। इसी दौरान महिला ने जेई को थप्पड़ मारा जिससे वो नीचे गिर गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जेई की शिकायत पर सेक्टर-9 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed