फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman going from Muzaffarnagar to Darjeeling for honeymoon leaves husband in train and reaches Gurugram

कहानी काजल की: पति संग दार्जलिंग को निकली, ट्रेन में सोते सुहाग को छोड़ पहुंची गुरुग्राम; जुबान ने न दिया साथ

Sat, 05 Aug 2023 10:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 05 Aug 2023 10:17 PM IST
सार

दुल्हन किशनगंज और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच अचानक ट्रेन से गायब हो गई थी तो हड़कंप मच गया। पति ने पूरे ट्रेन में अपनी पत्नी की खोज खबर ले ली लेकिन वह नहीं मिली। 

विज्ञापन
Woman going from Muzaffarnagar to Darjeeling for honeymoon leaves husband in train and reaches Gurugram
काजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब छह दिन बाद गुरुग्राम पुलिस ने किशनगंज थाने को सूचित किया कि आपके यहां से गायब महिला हमारे यहां पकड़ी गई है। इसके बाद काजल के घर वाले पहुंचे और उसे अपने साथ वापस बिहार लेकर लौट गए। हालांकि पहले यह बिलकुल स्पष्ट नहीं था कि आखिर काजल यहां कैसे पहुंची, किसके साथ पहुंची? यहां तक कि उसके अपहरण तक ही की भी बातें सामने आईं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ था। इस बात की तस्दीक खुद काजल ने की है। 

विज्ञापन


किशनगंज (बिहार) पहुंचने के बाद काजल ने पुलिस को बताया कि उसे न किसी ने अगवा किया था और न कोई बहला-फुसला कर ले गया था। बल्कि ट्रेन में पति से अनबन होने से पर नाराज होकर गाड़ी से उतर गई थी। इसके बाद वह इधर उधर स्टेशन पर ही भटकती रही। फिर डलकर एक दूसरी ट्रेन पर सवार हो गई और दिल्ली होते हुए गुरुग्राम जा पहुंची। इस बीच हड़बड़ी में अपना मोबाइल फोन गिरा बैठी, जिसके कारण किसी से संपर्क नहीं कर पाई। 

विज्ञापन

ऐसे पुलिस के हाथ लगी काजल
काजल गुरुग्राम स्थित नाथूपुर गांव के पास डीएलएफ में मकान ढूंढ़ रही थी। गुरुग्राम पुलिस के जांच अधिकारी (आईओ) शेरपाल ने बताया कि जब काजल मकान ढूंढ़ते हुए यहां पहुंची तो उसे एक महिला मिली। काजल ने बताया कि वह नाथूपुर से आई है लेकिन महिला को काजल की आवाज और उसके बातचीत करने के तरीके (टोन) पर शक हुआ। वह उसे थाने लेकर चली गई। यहां शुरुआती पूछताछ के बाद उसे सिविल लाइंस स्थित वन स्टॉप सेंटर में रखा गया।

विज्ञापन

30 जुलाई को पति प्रिंस के साथ निकली थी हनीमून पर 
काजल 30 जुलाई को पति प्रिंस के साथ नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से हनीमून के लिए दार्जिलिंग के लिए निकली थी। इस दौरान किशनगंज और न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के बीच वह पति से बाथरूम जाने की बात कहकर गई और फिर नहीं लौटी। प्रिंस ने बताया कि जब वह जा रही थी उस वक्त वह सो रहा था और कच्ची नींद में था। जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो उसने उसकी तलाश की और पूरे ट्रेन में ढूंढ़ने के बाद जब वह नहीं मिली तो इसकी शिकायत पुलिस को दी। 

विज्ञापन

काम की वजह से नहीं जा पाया था पहले हनीमून पर
बिजली विभाग में काम करने वाले प्रिंस कुमार ने बताया था कि छह महीने पहले हम दोनों की शादी हुई थी। पारिवारिक और काम की वजह से काफी व्यस्तता थी इस वजह से हम हनीमून पर नहीं जा पाए। अब जब काम से राहत मिली तो हनीमून पर जाने का प्लान बनाया। हम दोनों मुजफ्फरपुर से ट्रेन में सवार हुए थे। इस बीच ट्रेन में मेरे साथ यह सब हो गया।

काजल के पिता, चाचा और भाई गुरुग्राम आए थे
इधर काजल से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पहले उसने गोलमोल जवाब दिया। हालांकि कुछ देर बाद जब उसने अपने घरवालों के बारे में बताया तो पुलिस ने उनसे संपर्क किया। खबर मिलने के बाद काजल के पिता, चाचा और दो चचेरे भाई काजल को लेने गुरुग्राम पहुंचे। पुलिस ने उन्हें ही काजल को सुपुर्द किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed