फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Withdrawal of 1.60 lakh from PF account by fraud, two arrested

Gurugram News: धोखाधड़ी कर पीएफ खाते से 1.60 लाख निकाले, दो काबू

Sat, 08 Jul 2023 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
Withdrawal of 1.60 lakh from PF account by fraud, two arrested
पुलिस की गिरफ्त में धोखाधड़ी के आरोपी।
एक न्यायिक हिरासत में, दूसरे को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराध वेस्ट थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी कर पीएफ के खाते से 1.60 लाख रुपये निकालने वाले दो आरोपियों को काबू कर लिया है। इनमें से एक को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी।

पुलिस के अनुसार बीती 11 जुलाई 2022 को एक कंपनी के कर्मचारी ने साइबर अपराध वेस्ट पुलिस को शिकायत में कहा कि उसके पीएफ के खाते में फर्जी बैंक खाता लिंक करके फरवरी 2022 से मार्च 2022 के बीच अज्ञात द्वारा 1.60 लाख रुपये निकाले गए हैं। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गुरुग्राम से काबू कर लिया जिनकी पहचान शैलेन्द्र व सुरेन्द्र के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी सुरेन्द्र को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत भेजा गया तथा आरोपी शैलेन्द्र से पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने पीएफ की वेबसाइट पर जाकर शिकायतकर्ता के नाम से ही फर्जी बैंक खाता लिंक करके पैसे निकाले थे। फर्जी बैंक खाता खुलवाने के लिए आरोपी शैलेन्द्र ने आरोपी सुरेन्द्र के आधार कार्ड को एडिट करके फर्जी आधार कार्ड तैयार किया। उसी फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग करके मोबाइल सिम व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में खाता खोलकर उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed