{"_id":"61e301d429af305d643a4db6","slug":"winter-season-continues-some-relief-from-pollution-gurgaon-news-noi6270983175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी का सितम जारी, प्रदूषण से थोड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी का सितम जारी, प्रदूषण से थोड़ी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। वर्ष की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन पिछले दो दिन से कोहरे व धुंध का असर बढ़ गया है। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी सुबह के समय कोहरे व धुंध का मिलाजुला असर देखने को मिला, जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय घना कोहरा रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही इसका असर भी कम होता गया लेकिन धुंध प्रभावी रही। शनिवार को भी धूप देखने को नहीं मिली।
लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी सुबह के समय पूरा शहर कोहरे व धुंध की चादर में ढका नजर आया, जिससे वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। खास तौर पर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पहले के मुकाबले काफी धीमी रही तो दोपहिया वाहन चालकों ने सुबह के समय हाईवे की बजाय यात्रा के लिए एहतियातन अन्य रास्तों को चुना। कोहरे के चलते जहां सुबह से ही कड़ाके की ठंड रही तो धुंध का असर बढ़ने के साथ ही प्रदूषण भी काफी बढ़ गया था।
दिन चढ़ने के साथ कम हुआ प्रदूषण
जैसे-जैसे दिन चढ़ा हवाओं की गति बढ़ी तो प्रदूषण का असर भी कम हुआ। एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) में गिरावट दर्ज की गई। प्रदूषण बढ़ने के बावजूद शहर में ग्रैप (ग्रेडेड रिस्पांस ऐक्शन प्लान) का पालन नहीं किया जा रहा है। शनिवार को शहर का समग्र एक्यूआई 208 दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले शहर का एक्यूआई 383 के स्तर पर था। वहीं, दिन में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के चलते सुबह के समय गलन प्रभावी रही। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया तो शाम होते ही बेसहारा लोग रैन बसेरों में पहुंच गए।
विज्ञापन
कहां कितना रहा प्रदूषण
विकास सदन - 244
सेक्टर-51 - 197
ग्वाल पहाड़ी - 149
टेरी ग्राम - 240