{"_id":"5fe772698ebc3e3d4143778b","slug":"wife-went-to-court-for-negotiation-gurgaon-news-noi556246174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातचीत के लिए अदालत गई पत्नी पर पति समेत ससुर व देवर ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बातचीत के लिए अदालत गई पत्नी पर पति समेत ससुर व देवर ने किया हमला
विज्ञापन
गुरुग्राम। घरेलू विवाद में मध्यस्थता के लिए गई महिला को उसके पति, देवर व ससुर ने पीट दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके भाई को भी पीटा। शिवाजी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दीपक ने बताया कि उनकी बहन की शादी गांव राजपुरा निवासी अभिमन्यु के साथ करीब दो साल पहले हुई थी। विवाद के बाद अभिमन्यु ने गाजियाबाद अदालत में तलाक का मामला दायर कर दिया। 27 अक्तूबर को वह अपनी बहन को लेने गए थे। आरोप है कि अभिमन्यु व उसके पिता किशनलाल ने उन्हें पूरे गांव के सामने पीटा। इसके बाद वह वापस गुरुग्राम आ गए और महिला थाना पुलिस को शिकायत देते हुए अदालत में याचिका दाखिल की।
आरोप है कि 22 दिसंबर को अदालत के आदेश पर वह मध्यस्थता के लिए गुरुग्राम जिला अदालत पहुंचे थे। मध्यस्थता के दौरान अभिमन्यु समेत उनके भाई बृजपाल, विरेंद्र व पिता किशनलाल ने उनके साथ अदालत परिसर में ही मारपीट की। उनकी बहन को भी पीटा। इसके बाद वह वापस अपने घर चले गए। 23 दिसंबर को अभिमन्यु ने उन्हें फोन कर गाली गलौच की। इस पर उन्होंने शिवाजी नगर थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।