{"_id":"64842de64480adb292013c35","slug":"wife-thrashed-husband-along-with-about-a-dozen-people-in-gurugram-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: पहले से शादीशुदा पत्नी के खिलाफ पंचायत करना पड़ा भारी, पति की जमकर हुई धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: पहले से शादीशुदा पत्नी के खिलाफ पंचायत करना पड़ा भारी, पति की जमकर हुई धुनाई
Sat, 10 Jun 2023 01:32 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:32 PM IST
सार
मानेसर क्षेत्र के एक व्यक्ति की शादी नवंबर 2021 में रेवाड़ी की एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसे पता लगा कि उसकी पत्नी की पहले भी शादी हो चुकी है। इस बात को लेकर दोनों परिवारों में मन मुटाव चल रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
गुरुग्राम के मानेसर थाना क्षेत्र में पत्नी के पहले से ही शादीशुदा होने पर पंचायत करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पत्नी ने पंचायत के दौरान एक दर्जन लोगों के साथ पति पर हमला कर दिया और जमकर धुनाई कर डाली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मानेसर क्षेत्र के एक व्यक्ति की शादी नवंबर 2021 में रेवाड़ी की एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसे पता लगा कि उसकी पत्नी की पहले भी शादी हो चुकी है। इस बात को लेकर दोनों परिवारों में मन मुटाव चल रहा था। ऐसे में व्यक्ति ने फैसला करने के लिए अपनी पत्नी के परिजनों को बुलवाया था। जिसको लेकर दो बार पंचायत हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। पंचायत में उनके बीच झगड़ा भी हुआ, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।
विज्ञापन
आरोप है कि अब तीसरी बार पंचायत हुई तो उसकी पत्नी के घर से अल्टो, स्विफ्ट व कोरोला गाड़ी में भरकर करीब एक दर्जन लोग आए और पंचायत करने लगे। अचानक पंचायत में उनका झगड़ा हो गया। व्यक्ति को उसकी पत्नी व मायके वालों ने पीटना शुरू कर दिया। यह पूरा वाक्या यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन