फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   wife not like services of salon engineer husband broke shop in gurugram

गुरुग्राम: पत्नी को सैलून की सेवाएं नहीं आईं पसंद, पति ने तुड़वा दी दुकान, पैसे मांगे तो रसीद दिया थप्पड़

Sat, 05 Mar 2022 08:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 05 Mar 2022 08:13 PM IST
सार

मैनेजर ने बताया कि इस पूरे मामले की सीसीटीवी उनके पास है। इसके बाद उन्होंने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच अधिकारी का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
wife not like services of salon engineer husband broke shop in gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-38 स्थित सैलून में पत्नी को सेवाएं पसंद नहीं आने पर अतिक्रमण हटाओ दस्ता भेजकर तोड़फोड़ कराने, गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मैनेजर ने अवर अभियंता पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मैनेजर का कहना है कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज भी है जो पुलिस को सौंपी है। 

विज्ञापन


संदीप कुमार महरौली (दिल्ली) के रहने वाले हैं। वह गुरुग्राम के सेक्टर-38 में एक सैलून में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि चार मार्च की सुबह करीब साढ़े 11 बजे नगर निगम के अवर अभियंता राकेश कुमार अपनी पत्नी के साथ आए थे। उनके आने के बाद संदीप ने अपने मालिक से बात की। मालिक ने कहा कि जो भी सुविधा सैलून की चाहिए वह दे दो। इस पर राकेश ने फेशियल कराया। पत्नी और उनके साथ एक और महिला को छोड़ गए। अवर अभियंता की पत्नी के मेकअप के लिए सामान मंगवाया। ब्यूटीशियन ने उन्हें कहा कि वह तब तक साड़ी पहना देती है। यह सुनकर उन्होंने मना कर दिया और अपने पति को कॉल कर दी। थोड़ी देर बाद अवर अभियंता आए और कर्मचारियों से गाली गलौज करने लगे। 
विज्ञापन


पांच हजार रुपये बिना दिए धमकी देकर चले गए। फिर नगर निगम के कर्मचारी जीप लेकर आए और सैलून में तोड़फोड़ की। हाथापाई करते हुए एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। मैनेजर ने बताया कि इस पूरे मामले की सीसीटीवी उनके पास है। इसके बाद उन्होंने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच अधिकारी का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed