{"_id":"6223770ce1c6d37e986214f6","slug":"wife-not-like-services-of-salon-engineer-husband-broke-shop-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: पत्नी को सैलून की सेवाएं नहीं आईं पसंद, पति ने तुड़वा दी दुकान, पैसे मांगे तो रसीद दिया थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: पत्नी को सैलून की सेवाएं नहीं आईं पसंद, पति ने तुड़वा दी दुकान, पैसे मांगे तो रसीद दिया थप्पड़
Sat, 05 Mar 2022 08:13 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 05 Mar 2022 08:13 PM IST
सार
मैनेजर ने बताया कि इस पूरे मामले की सीसीटीवी उनके पास है। इसके बाद उन्होंने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच अधिकारी का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-38 स्थित सैलून में पत्नी को सेवाएं पसंद नहीं आने पर अतिक्रमण हटाओ दस्ता भेजकर तोड़फोड़ कराने, गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मैनेजर ने अवर अभियंता पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मैनेजर का कहना है कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज भी है जो पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन
संदीप कुमार महरौली (दिल्ली) के रहने वाले हैं। वह गुरुग्राम के सेक्टर-38 में एक सैलून में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि चार मार्च की सुबह करीब साढ़े 11 बजे नगर निगम के अवर अभियंता राकेश कुमार अपनी पत्नी के साथ आए थे। उनके आने के बाद संदीप ने अपने मालिक से बात की। मालिक ने कहा कि जो भी सुविधा सैलून की चाहिए वह दे दो। इस पर राकेश ने फेशियल कराया। पत्नी और उनके साथ एक और महिला को छोड़ गए। अवर अभियंता की पत्नी के मेकअप के लिए सामान मंगवाया। ब्यूटीशियन ने उन्हें कहा कि वह तब तक साड़ी पहना देती है। यह सुनकर उन्होंने मना कर दिया और अपने पति को कॉल कर दी। थोड़ी देर बाद अवर अभियंता आए और कर्मचारियों से गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
पांच हजार रुपये बिना दिए धमकी देकर चले गए। फिर नगर निगम के कर्मचारी जीप लेकर आए और सैलून में तोड़फोड़ की। हाथापाई करते हुए एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। मैनेजर ने बताया कि इस पूरे मामले की सीसीटीवी उनके पास है। इसके बाद उन्होंने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच अधिकारी का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन